back to top

पीजीआई में गम्भीर मरीजों के लिए बढ़े 15 बेड

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई में गम्भीर मरीजों को आसानी से इलाज मिल सके, इसके लिए इमरजेंसी मेडिसिन में 15 बेड बढ़ाये गये हैं। मंगलवार को संस्थान के निदेशक प्रो. आर के धीमन ने इसका उद्घाटन किया।

यह बेड रेड जोन में बढ़ाये गये हैं। इस मौके पर प्रो. धीमन ने बताया कि 15 बेड शुरू होने के साथ ही बेडों की संख्या बढ़कर 75 हो गयी। 30 बेड वाली इमरजेंसी को 24 मई 2022 को नए भवन में शिफ्ट किया गया था। डा. धीमन ने बताया कि बीमारी की गंभीरता के आधार पर इमरजेंसी में यलो, रेड और ग्रीन जोन बनाए गए हैं। नए भवन में 30 से 60 बेड किए गए थे। मंगलवार को रेड जोन में 15 और बेड बढ़ने से यहां पर 27 बेड हो गए हैं।

येलो जोन में 18, ग्रीन जोन में 24 बेड व छह स्ट्रेचर पर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। संस्थान कर्मचारियों के लिए पांच से बढ़ाकर आठ बेड किए गए हैं। रेड जोन में गंभीर मरीजों के लिए वेंटिलेटर युक्त सात बेड उपलब्ध हैं।

संस्थान निदेशक ने बताया कि अगले चरण में 20 बेड का विस्तार होगा। यह बेड टेली आईसीयू और ईएमआरटीसी इमरजेंसी मेडिसिन रीनल ट्रांसप्लांट सेंटर की पहली मंजिल पर होंगे। इनमें ओटी, इंडोस्कोपी, ब्रोंकोस्कोपी और इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी की सुविधा होगी। इमरजेंसी में सीटी, डीएसए की कमीशनिंग और एमआरआई जल्द लगेगी।

RELATED ARTICLES

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...