back to top

उत्तर प्रदेश में अब तक प्रवासी श्रमिकों को लेकर आ चुकी हैं 1483 ट्रेनें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब तक प्रवासी श्रमिकों को लेकर 1,483 रेलगाड़ी अब तक आ चुकी है और शुक्रवार रात तक 46 ट्रेन और आएंगी। अभी तक प्रदेश में 20 लाख से अधिक लोग श्रमिक विशेष ट्रेन से आ चुके हैं। अपर मुख्य सचिव गृह और सूचना अवनीश अवस्थी ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि इसके अलावा हमारे प्रदेश से दूसरे प्रदेशों के श्रमिकों को भी भेजा जा रहा है। अभी तक हरियाणा, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश और पंजाब के श्रमिकों को भेजा जा चुका है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात तक प्रदेश में आने वाली विशेष श्रमिक ट्रेनों की संख्या 1500 के पार पहुंच जाएगी। अब तक सबसे अधिक 511 विशेष ट्रेनें गुजरात से आई हैं। इसके बाद महाराष्ट्र से 350 से अधिक, पंजाब से 231 ट्रेनें आई हैं, इस तरह देश के लगभग सभी प्रदेशों से प्रवासी श्रमिको को लेकर लगातार विशेष ट्रेनें आ रही हैं। इसके अलावा बसों से भी अब तक दो लाख से अधिक प्रवासी श्रमिक प्रदेश लौट चुके है।

अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए है कि पृथकवास केंद्र पर प्राथमिक जांच में स्वस्थ पाए गए कामगारों/श्रमिकों को राशन किट के साथ गृह पृथकवास के लिए भेजा जाए। गृह पृथकवास के दौरान उन्हें एक हजार रुपए का भरण-पोषण भत्ता प्रदान किया जाए। राशन कार्ड विहीन कामगारों/श्रमिकों के राशन कार्ड बनाए जाएं, जिससे इनके लिए नियमित खाद्यान्न की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। उन्होंने ग्रामीण तथा शहरी इलाकों में गठित निगरानी समितियों के सदस्यों से नियमित संवाद के माध्यम से इनके कार्यों का फीडबैक प्राप्त करने के निर्देश भी दिए।

RELATED ARTICLES

भारत-अफगानिस्तान वनडे 17 जून से, इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

लखनऊ। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी...

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा, कहा- पर्यावरण बचेगा तो ही सुरक्षित...

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में 'एक पेड़ मां के नाम'...

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने प्रकृति संरक्षण के महत्व को दर्शाने वाला एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के...

तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

लखनऊ । केंद्रीय रक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट...

नोएडा के आईवी काउंटी सोसायटी में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जलने लगे फ्लैट, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नोएडा । नोएडा में सेक्टर-74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी से एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे शार्ट...

BJP से अलग हुए के. अन्नामलाई, नए सियासी मोर्चे का किया ऐलान

चेन्नई। तमिल बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र के साथ ही अपने नए राजनीतिक सफर...