back to top

इंडियन मुजाहिदीन के 12 सदस्य दोषी करार, आजीवन कारावास की सजा

जयपुर। जयपुर की एक स्थानीय अदालत ने राजस्थान पुलिस की विशेष शाखा द्वारा 2014 में विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किये गये इंडियन मुजाहिदीन के 12 सदस्यों को दोषी करार देते हुए मंगलवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। जयपुर मेट्रो प्रथम के जिला न्यायधीश ने एक अन्य आरोपी को बरी कर दिया।

राजस्थान पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) और विशेष कार्यबल (एसओजी) ने 2014 में एनआईए की सूचना पर अलग अलग शहरों से आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन से कथित तौर पर जुड़े 13 लोगों को गिरफ्तार किया था। लोक अभियोजक लियाकत खान ने बताया, जिला न्यायधीश उमा शंकर व्यास ने मंगलवार को इनमें से 12 को गैर कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत सजा सुनाई गई जबकि एक व्यक्ति को बरी किया।

उन्होंने बताया कि अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 121-ए (भारत सरकार के विरुद्ध युद्ध करने, या ऐसा युद्ध करने का प्रयत्न करने या ऐसा युद्ध करने का दुष्प्रेरण करने) के तहत अधिकतम आजीवन कारावास की सजा दी है। उन्होंने बताया कि अदालत ने दोषियों पर जुर्माना भी लगाया है। खान ने बताया कि ये लोग मुख्य रूप से बम बनाने की गतिविधियों में लिप्त थे।

अदालत ने मोहम्मद अम्मार (बिहार), मोहम्मद सज्जाद, मोहम्मद आकिब, मोहम्मद उमर, अब्दुल वाहिद गौरी, मोहम्मद वकार, अब्दुल माजिद ऊर्फ अद्दास (सभी सीकर से) मोहम्मद मारूफ (जयपुर) वकार अजहर (पाली), बरकत अली, मोहम्मद साकिब अंसारी और अशरफ अली खान (सभी जोधपुर) को दोषी मानते हुए सजा सुनायी है। जबकि मशरफ इकबाल (जोधपुर) को बरी कर दिया है। मारूफ, वकार, और अंसारी की गिरफ्तारी के समय पुलिस ने आतंकवादी हमले को बेनकाब करते हुए इनके घर से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटरर्स, इलेक्ट्रोनिक सर्किटाटाइमर बरामद किया था।

RELATED ARTICLES

पुरी रथ यात्रा : भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहंडी अनुष्ठान संपन्न

पुरी। ओडिशा के पुरी में नौ दिनों तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा की शुरूआत लागातार बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पहंडी...

भूख हड़ताल के 19 दिन बाद सोनम वांगचुक का वजन 9 किलोग्राम से अधिक घटा

नयी दिल्ली। पिछले 19 दिन से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक का वजन बृहस्पतिवार को नौ किलोग्राम से अधिक कम...

प्रधानमंत्री के 5 एफ विजन को नई गति दे रही योगी सरकार : मंत्री राकेश सचान

नई दिल्ली / लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश के सबसे आकर्षक टेक्सटाइल निवेश गंतव्यों में तेजी से उभर रहा...

झाल, करताल, ढोलक और जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा शहर

राजधानी में जगह-जगह निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, भक्तों ने भक्ति भाव से खींचा रथ, की पूजा-अर्चनालखनऊ। जगन्नाथ रथयात्रा के दिन गुरुवार को राजधानी...

19 से शुरू होगा वर्षायोग कलश स्थापना महोत्सव

भव्य शोभायात्रा के साथ आशियाना जैन मंदिर पहुंचे उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराजलखनऊ। उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) आज...

पहाड़ी गीतों संग उत्तराखंड की महिलाओं ने मनाया हरेला पर्व

उत्तराखण्ड समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया लोकपर्व हरेलालखनऊ। कल्याणपुर में प्रवासी उत्तराखण्ड समाज एवं आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखण्ड...

उत्तराखंड महापरिषद ने योगी आदित्यनाथ को किया हरेला भेंट

लखनऊ। आज उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...

पुरी रथ यात्रा : भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहंडी अनुष्ठान संपन्न

पुरी। ओडिशा के पुरी में नौ दिनों तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा की शुरूआत लागातार बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पहंडी...

फिर चला मेस्सी का जादू, इंग्लैंड को हराकर अर्जेन्टीना फाइनल में

अटलांटा । कप्तान लियोनल मेस्सी ने पहले हाफ में जूझने के बाद दूसरे हाफ के अंतिम लम्हों में अपना जलवा बिखेरा और दो गोल...