back to top

यूपी में 116 लोगों की जांच कोरोना पॉजिटिव, 2 की मौत : स्वास्थ्य विभाग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक दो मरीजों की मौत हो गई है। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा, “प्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 116 है। कोरोना वायरस से दो मरीजों की मौत हुई है।”

उन्होंने कहा, “मृतकों में से एक बस्ती का रहने वाला था जबकि दूसरा मेरठ का रहने वाला था । बस्ती निवासी मरीज को पिछले एक साल से किडनी की बीमारी थी।”

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के कुल 16 जिले कोरोना वायरस से प्रभावित हुए हैं यानी 59 जिलों में इसका कोई प्रकरण नहीं आया है। कुल उपचारित मरीजों की संख्या 17 है। उन्होंने कहा, “मेरा लोगों से फिर अनुरोध है कि घबराने की आवश्यकता नहीं है। हमें इस वायरस को लेकर सावधानी बरतनी है ।”

नोएडा 48
मेरठ 19
आगरा 12
लखनऊ 9
गाजियाबाद 7
बरेली 6
बुलन्दशहर 3
शामली 2
पीलीभीत 2
वाराणसी 2
लखीमपुर खीरी 1
मुरादाबाद 1
कानपुर 1
जौनपुर 1
शामली 1
बागपत 1

ऑब्जरवेशन में लोग

12414 लोगों को 28 दिन के ऑब्जरवेशन पर रखा गया है।

17 मरीज स्वस्थ हुए

लखनऊ का 1, आगरा के 8, गाजियाबाद के 2, नोएडा के 6 समेत 17 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज।

लोगों की जांच

यूपी के हवाई अड्डों पर अब तक 26369 लोगों की जांच की गई।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...