back to top

10 विभूतियों को मिला सम्मान, महाप्रसाद वितरण में उमड़ा हुजूम

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर के 65वें वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव का समापन शुक्रवार को भक्ति, संस्कृति और सेवा के अद्भुत संगम के साथ हुआ। समापन अवसर पर आयोजित श्री रामस्वरूप महाराज मेमोरियल पुरस्कार समारोह में समाज, शिक्षा, चिकित्सा, साहित्य, खेल एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 10 प्रबुद्ध विभूतियों को सम्मानित किया गया। वहीं भगवान श्री जगन्नाथ के महाभोग एवं महाप्रसाद वितरण में हजारों श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान ने सम्मानित विभूतियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में मंजरी उपाध्याय, अवधेश मिश्रा, साहित्यकार अशोक पांडेय, समाजसेवी सोमनाथ कश्यप, खिलाड़ी अबु हुबैदा, चिकित्सक डॉ. एस.के. तिवारी, समाजसेवी अनिल बसिन, समाजसेवी रुपेश अग्रवाल, प्रियंक गुप्ता, शिक्षाविद् अन्नपूर्णा आचारी तथा लेखक डॉ. शिलावंत सिंह शामिल रहे। समारोह का शुभारंभ हुमा साहू की गणेश वंदना एवं भगवान श्री जगन्नाथ पर आधारित मनोहारी नृत्य प्रस्तुति से हुआ। इसके बाद स्वाध्य मिश्रा ने मंगल गीत पर आकर्षक लोकनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। सुप्रसिद्ध भजन गायक धनंजय मिट्ठूल ने भगवान श्री जगन्नाथ की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा परिसर भक्तिरस में डूब गया। समापन अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ को पारंपरिक विधि-विधान से चोला चावल, आलू-टमाटर की सब्जी, कद्दू, कढ़ी, हलवा और बूंदी सहित विभिन्न व्यंजनों का महाभोग अर्पित किया गया। महाभोग के पश्चात लखनऊ एवं आसपास के क्षेत्रों से पधारे 200 से अधिक साधु-संतों को सर्वप्रथम श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद ग्रहण कराया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने भगवान श्री जगन्नाथ का महाप्रसाद ग्रहण कर स्वयं को धन्य माना। पूरे मंदिर परिसर में ‘जय जगन्नाथ’ के गगनभेदी जयघोष के बीच देर तक महाप्रसाद वितरण का क्रम चलता रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहारी लाल साहू ने की। इस अवसर पर ओमकार जायसवाल, घनश्याम दास अग्रवाल, गोविंद साहू, राकेश साहू, श्यामजी साहू, प्रियंक गुप्ता, अनुराग साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ऐशबाग में संपन्न हुआ प्रसाद वितरण
लखनऊ। श्री भगवान जगन्नाथ सेवा समिति ऐशबाग द्वारा आज सामूहिक भोज एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भगवान जगन्नाथ पार्क आईटी कॉलोनी ऐशबाग में संपन्न हुआ। समिति के अध्यक्ष गुलशन जौहर के संयोजन में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सायं 6:30 बजे शुरू हुआ जो की देर रात संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन संचालन सचिव साकेत शर्मा एवं गणेश प्रकाश वर्मा, संदीप शर्मा एवं समिति के सभी पदाधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप डॉ गुरमीत सिंह,मनमोहन सिंह हैप्पी, रमेश द्विवेदी, संदीप शर्मा, संजय जोहर, सुनील धवन, राजन सक्सेना, विजय कुमार श्रीवास्तव, राकेश शर्मा, देवेंद्र सिंह, राकेश मिश्रा, महेंद्र गोयल उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

ऋषि का सद्साहित्य समाज के मार्गदर्शन के लिए है : विधान सभा अध्यक्ष

ऋषि का सद्ज्ञान मनुष्य को सत्कार्य करने की शक्ति प्रदान करता है : उमानन्द शर्मालखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति...

अष्टानिका महापर्व कल, आचार्य श्री का होगा मंगल प्रवेश

लखनऊ। जैन समाज के लिए एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण आ गया है। दिगम्बर जैन परंपरा के महान तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर...

पर्वतीय महापरिषद ने मनाया हरेला लोकोत्सव

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद लखनऊ के तत्वावधान में, संस्था की स्थापना के रजत जयंती वर्ष में हरेला पखवाड़ा मनाया गया तथा शुक्रवार को पर्वतीय महापरिषद...

3 अगस्त से शुरू होगा सावन सोमवार, शिवालयों में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस पूरे...

ऋषि का सद्साहित्य समाज के मार्गदर्शन के लिए है : विधान सभा अध्यक्ष

ऋषि का सद्ज्ञान मनुष्य को सत्कार्य करने की शक्ति प्रदान करता है : उमानन्द शर्मालखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति...

अष्टानिका महापर्व कल, आचार्य श्री का होगा मंगल प्रवेश

लखनऊ। जैन समाज के लिए एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण आ गया है। दिगम्बर जैन परंपरा के महान तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर...

मैं खुद को हमेशा अभिनय का छात्र मानता हूं : राजपाल यादव

लखनऊ। भारतीय सिनेमा के पर्दे पर जब भी एक छोटा कद का इंसान अपनी आंखों की पुतलियों और चेहरे के उतार-चढ़ाव से पूरी महफिल...

30 जुलाई से दुर्लभ संयोग में शुरू होगा सावन

लखनऊ। सावन का पावन महीना देवों के देव महादेव को समर्पित है। सावन के महीने में शिव पूजन करने का विधान है। इस साल...

पर्वतीय महापरिषद ने मनाया हरेला लोकोत्सव

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद लखनऊ के तत्वावधान में, संस्था की स्थापना के रजत जयंती वर्ष में हरेला पखवाड़ा मनाया गया तथा शुक्रवार को पर्वतीय महापरिषद...