back to top

गरीबों की मदद के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपए का पैकेज, मुफ्त अनाज, रसोई गैस

नई दिल्ली। सरकार ने गुरुवार को कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के बीच गरीबों, बुजुर्गों, स्वयं सहायता समूहों और निम्न आग वर्ग को राहत देते हुए 1.70 लाख करोड़ रुपए की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की घोषणा की।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित इस प्रोत्साहन पैकेज में गरीबों को तीन महीने के लिए मुफ्त अनाज, दाल और रसोई गैस सिलेंडर तथा महिलाओं और गरीब वरिष्ठ नागरिकों को नकद सहायता उपलब्ध कराना शामिल हैं। भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों के कल्याण के लिए केन्द्र सरकार के एक कानून के तहत कल्याण कोष बनाया गया है।

पैकेज के तहत गरीब परिवार के 80 करोड़ लोगों को प्रतिमाह पांच-पांच किलो गेहूं या चावल तथा प्रति राशनकार्ड एक किलो दाल अगले तीन महीने तक मुफ्त दी जाएगी। इसके अलावा 20.4 करोड़ जनधन महिला खाताधारकों को तीन महीने में 1,500 रुपए की नकद सहायता दी जाएगी।

वित मंत्री ने पैकेज की घोषणा करते हुए कहा कि जिन 8.3 करोड़ गरीब महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन दिया गया है उन्हें अगले तीन महीने तक मुफ्त भरा हुआ एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा। इसके अलावा गरीब वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांगों को इस दौरान 1,000 रुपए की नकद राशि प्रति माह दी जाएगी।

उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, लॉकडाउन बुधवार से लागू है और इसीलिए हम पैकेज लेकर आएं हैं जिसमें गरीबों, प्रभावित कर्मचारियों और उन लोगों की मदद के लिए उपायों की घोषणा की गई है जिन्हें तुरंत मदद की जरूरत है।

वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस से देश के 130 करोड़ लोगों को बचाने के लिए 21 दिन के बंद की घोषणा की हे। इस घोषणा के 36 घंटे के भीतर पैकेज की घोषणा की गई है। हम नहीं चाहते कि कोई भी भूखा रहे। उन्होंने जरूरत पड़ने पर इसी प्रकार की और घोषणा किए जाने के संकेत दिए हैं।

सीतरमण ने कहा, आज की घोषणा का का मकसद साफ है। इसका मकसद उन लोगों तक पैसा और खाना पहुंचाना है जिन्हें तुरंत इसकी जरूरत है। हम निश्चित रूप से अन्य चीजों के बारे में सोचेंगे। जरूरत पड़ी तो मैं और कदम उठाऊंगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान योजना के अंतर्गत 8.69 करोड़ किसानों को अप्रैल के पहले सप्ताह में दो-दो हजार रुपए कि किस्त उनके खातों में डाल दी जाएगी। इस योजना के तहत लाभार्थियों को तीन समान किस्तों में साल में 6,000 रुपए दिए जाते हैं। इसके अलावा सरकार कर्मचारी भविष्य निधि के तहत उन छोटी कंपनियों के नियोक्ता और कर्मचारियों दोनों का योगदान देगी जहां 90 प्रतिशत कर्मचारियों का वेतन 15,000 रुपए से कम है।

सीतारमण ने कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित लोगों के इलाज में जुटे डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 50 लाख रुपए के बीमा कवर की भी घोषणा की है। गांव में काम करने वाले मजदूरों के लिए मनरेगा के तहत दैनिक मजदूरी 182 रुपए से बढ़कर 202 रुपए की गई है। पांच करोड़ परिवारों को इसका लाभ होगा।

इस घोषणा के साथ भारत अमेरिका और सिंगापुर जैसे देशों की कतार में आ गया है जिन्होंने कोरोनो वायरस माहमारी से निपटने के लिए प्रोत्साहन पैकेज लाने की घोषणा की है। इस महामारी में दुनिया भर में अब तक 5 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 21,000 लोगों की मौत हुई है। भारत में अब तक इस वायरस से 649 लोग संक्रमित हैं जबकि 13 लोगों की मौत हो गई है।

तीन महीने तक गरीब परिवारों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराने में जहां सरकारी खजाने पर 45,000 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा वहीं 8.7 करोड़ किसानों को 2,000 रुपए उपलब्ध कराने पर 16,000 करोड़ रुपए व्यय होंगे। वित्त मंत्रालय के अनुसार महिला जनधन खाताधारकों के खाते में 500 रुपए महीना नकद राशि डालने से 31,000 करोड़ रुपए और मुफ्त सिलेंडर देने पर 13,000 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।

हालांकि, सीतारमण ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया कि सरकार कैसे पैकेज की राशि का वित्त पोषण करेगी। देश में कामकाज ठप होने का असर अगले कुछ महीनों तक दिखेगा और उसका कर संग्रह पर भी असर पड़ेगा जो पहले से ही दबाव में है।

उन्होंने इस बारे में भी कुछ नहीं कहा कि क्या सरकार इसके लिए राजकोषीय घाटे में ढील देगी या फिर अतिरिक्त कर्ज लेगी।
सरकार का संशोधित राजकोषीय घाटा चालू वित्त वर्ष में 3.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है। अगले वित्त वर्ष में सरकार ने राजस्व और व्यय का अंतर राजकोषीय घाटा 3.5 प्रतिशत रहने का अनुमान रखा है।

उन्होंने कहा, आज के उपायों का मकसद गरीबों तक मदद पहुंचाना है.. इस समय मैं जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने को लेकर ज्यादा चिंतित हूं। लॉकडाउन के दौरान बंद उद्योग धंधों की मदद के लिए सरकार कर्मचारियों और नियोक्ताओं दोनों के भविष्य निधि में अगले तीन महीने तक योगदान देगी। यह उन इकाइयों पर लागू होगा जहां कर्मचारियों की संख्या 100 तक है और 90 प्रतिशत कर्मचारियों को 15,000 से अधिक कमाई नहीं है। इस प्रकार, योगदान वेतन का 24 प्रतिशत होगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि साथ ही कर्मचारियों को भविष्य निधि से 75 प्रतिशत (जिसे लौटाना नहीं होगा) या तीन महीने के वेतन, जो भी कम हो, निकालने की अनुमति होगी। भवन निर्माण अथवा दूसरे निर्माण कार्यों में काम करने वाले मजदूरों के लिए केन्द्रीय कानून के तहत एक कल्याण कोष बनाया गया है। इसमें 3.5 करोड़ मजदूर पंजीकृत हैं।

राज्य सरकारों को इस कोष के इस्तेमाल के लिए निर्देश दिया जाएगा। उन्हें कहा जाएगा कि कोष से वह इन मजदूरों को सहायता और समर्थन दें ताकि उन्हें आर्थिक तंगी से नहीं गुजरना पड़े। मुफ्त अनाज और दाल राशन की दुकानों से मिलने वाले मौजूदा खाद्यान्न के अलावा होगा। राशन कार्डधारक अनाज और दाल राशन की दुकानों से दो किस्तों में ले सकते हैं।

वित्त मंत्री के साथ इस अवसर पर वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर तथा वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकारों को जिला खनिज कोष (डीएमएफ) के तहत उपलब्ध राशि का कोरोना वायरस के लिए चिकित्सा परीक्षण, संक्रमित व्यक्तियों के इलाज और इसके प्रसार को रोकने के लिए दूसरी जरूरतों को पूरा करने में किया जा सकता है।

इस बारे में डैलायॅट इंडिया के भागीदार अनिल तलरेजा ने कहा कि इस घोषणा से आबादी के बड़े हिस्से को राहत मिलेगी। इससे सुनिश्चित होगा कि गरीब और जरूरतमंदों को जो चाहिए, उन्हें वह मिलेगा। यह सुनिश्चित किया गया है कि किसान, गरीब वरिष्ठ नागरिक, विधवाओं के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोग जो मेहतन कर रहे हैं, उन्हें पुरष्कृत किया जाए।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...