back to top

शिवसेना सांसदों ने प्रधानमंत्री से फसल बीमा योजना में खामियों को दूर करने का आग्रह किया

नई दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) शिवसेना सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उनसे प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना में खामियों को दूर करने का आग्रह किया। सांसदों ने शिकायत की कि महाराष्ट्र में कई किसानों को फसल बीमा योजना के तहत उनके नुकसान के लिए पर्याप्त मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि इस योजना से किसानों से ज्यादा बीमा कंपनियों का फायदा हुआ है। लोकसभा में शिवसेना के नेता विनय राउत ने संवाददाताओं से कहा कि मुआवजा पिछले पांच वर्षों में सबसे अच्छे फसल उत्पादन पर आधारित होना चाहिए।

बुलढाणा से पार्टी के सांसद प्रतापराव जाधव ने कहा कि बीमा कंपनियों के ब्लॉक और जिला स्तर पर भी कार्यालय होने चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे अपने दावों को दर्ज कराने में किसानों को मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसान इंटरनेट सुविधाओं के अभाव में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान 24 घंटे में अपने दावों को ऑनलाइन दर्ज नहीं करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग की कि किसानों के लिए बीमा योजना को अनिवार्य किया जाए। जाधव ने कहा, यह योजना नई है और इसमें कई खामियां है जिसे दूर किया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...

CWG 2026: झंडू कुमार ने रचा इतिहास, पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत को दिलाया पहला ब्रॉन्ज

ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का खाता पैरा पावरलिफ्टिंग से खुला है। बिहार के झंडू कुमार ने पुरुषों के हैवीवेट वर्ग में शानदार...

NEET पेपर लीक आंदोलन के नेता अभिजीत दिपके को टाइफाइड, बोले- इस्तीफा तक जारी रहेगा संघर्ष

नई दिल्ली। NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच एक अहम खबर सामने आई है। कॉकरोच जनता...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...