back to top

टेक्सास के वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी, 20 की मौत

ह्यूस्टन: अमेरिका में आए दिन हो रही गोलीबारी की घटनाओं के बीच शनिवार को टेक्सास में एक बंदूकधारी ने 20 लोगों को मौत के घाट उतार दिया और कई अन्य को घायल कर दिया। असॉल्ट राइफल से लैस 21 वर्षीय बंदूकधारी ने टेक्सास के दक्षिणी नगर अल पासो में वॉलमार्ट के एक स्टोर में खरीदारी कर रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। अल पासो के पुलिस प्रमुख ग्रेग एलन ने कहा, घायलों एवं मृतकों में सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा, कहने की जरूरत नहीं है, यह स्थिति बहुत भयावह है।

 

शनिवार की सुबह कई मिनट तक भीड़-भाड़ से भरा वॉलमार्ट का स्टोर गोलियों की आवाज और उससे निकलने वाले धुएं से भरा रहा। स्टोर के कर्मचारी और ग्राहक जिनमें से कुछ खून से लथपथ थे, दरवाजों से बाहर की ओर भागे। कुछ गलियारे में इधर-उधर दुबक गए। फोन कैमरों से बनाए गए वीडियो में स्टोर के पार्किंग वाले इलाके में कई शव बिखरे नजर आ रहे हैं। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग अबोट ने कहा कि गोलीबारी में 20 लोग मारे गए और 26 अन्य घायल हो गए। अबोट ने कहा, टेक्सास अल पासो के लोगों के लिए दुखी है। उन्होंने कहा, वह दिन जो आराम से खरीददारी करने के लिहाज से सबके लिए एक सामान्य दिन होता, टेक्सास के इतिहास के सबसे भयावह दिनों में से एक बन गया।

 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे कायरतापूर्ण कृत्य बता कर इसकी निंदा की है और कहा है कि मासूम लोगों की हत्या को किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता। ट्रंप ने ट्वीट किया, मैं जानता हूं कि मेरे साथ देश का प्रत्येक व्यक्ति इस घृणित हरकत की निंदा करता है। मासूम लोगों की हत्या किए जाने के पीछे किसी कारण या बहाने को सही नहीं ठहराया जा सकता। मेलानिया और मैं टेक्सास के लोगों के प्रति संवेदनाएं जाहिर करते हैं। मेक्सिको के विदेश मामलों के मंत्री मार्सेला एबरार्ड ने कहा कि घायलों में मेक्सिको के भी छह नागरिक शामिल हैं। घायलों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है। डेल सोल मेडिकल सेंटर के प्रवक्ता विक्टर गुरेरो ने कहा कि अस्पताल 11 घायलों का इलाज कर रहा है। उन्होंने कहा कि नौ की हालत नाजुक है और अन्य दो की हालत स्थिर हैं। घायलों की उम्र 35 से 82 साल के बीच है।

 

अल पासो के यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर के प्रवक्ता रेयान मेल्के ने 13 घायलों के भर्ती होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायलों में दो साल के एक बच्चे समेत दो नाबालिग भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को मामूली से लेकर घातक चोटें आईं हैं। अधिकारियों ने बंदूकधारी की पहचान डलास उपनगर के निवासी पैट्रिक क्रूसियस के तौर पर की है। उसने वालमार्ट के बाहर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और उसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। उनका कहना है कि वह श्वेत क्रूसियस के घोषणापत्र की जांच कर रहे हैं जिसे संभवत: गोलीबारी से पहले पोस्ट किया गया। इसमें इस हमले को टेक्सास में लातिन अमेरिकियों के आक्रमण का जवाब बताया गया है। यह घोषणापत्र श्वेतों को सर्वश्रेष्ठ दिखाने वाली भाषा एवं आप्रवासियों एवं लातिन अमेरिकियों के खिलाफ नस्ली घृणा से भरा हुआ है जिसमें उन पर नौकरियां छीनने का आरोप लगाया गया है।

 

जांच प्रक्रिया से अवगत एक सूत्र का हवाला देते हुए सीएनएन ने कहा कि एफबीआई ने गोलीबारी में घरेलू स्तर पर आतंकवाद संबंधी जांच शुरू कर दी है जो राज्य की जांच के बराबर चलेगी और जिसमें टेक्सास के अधिकारियों की जांच प्रमुख रहेगी। क्रूसियस से संबंधित माने जा रहे ट्विटर के एक अकाउंट को शनिवार शाम बंद कर दिया गया था। ट्वीट में ट्रंप की और खासकर अमेरिकी-मेक्सिको सीमा पर एक दीवार बनाने के उनके प्रयासों की तारीफ की गई है। अमेरिका के वॉलमार्ट स्टोर में एक हफ्ते के भीतर गोलीबारी की यह दूसरी घटना हुई है। इससे पहले पिछले सप्ताह के अंत में कैलिफोर्निया में इसी तरह लोगों के समूह पर गोलियां चलाई गईं थी। वॉलमार्ट के सीईओ डोग मैकमिलन ने कहा, मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मुझे एक ही हफ्ते के भीतर दूसरी बार संवेदना व्यक्त करने के संदेश भेजने पड़े हैं।

RELATED ARTICLES

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...

बिजनौर में तेंदुए के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

बिजनौर । बिजनौर जिले के अफजलगढ़ क्षेत्र में जंगल से सटे खेत में काम कर रही एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया,...

मिशन कर्मयोगी में यूपी पहले स्थान पर: मुख्य सचिव

लखनऊ। मिशन कर्मयोगी में यूपी के 20 लाख में 19,99,497 कर्मी आॅनबोर्ड हो चुके हैं, 1,00,68,866 कोर्स पूरा कर उत्तर प्रदेश देश में प्रथम...

एमएसएमई में 96 लाख इकाइयों के साथ देश में नंबर-1 उत्तर प्रदेश

लखनऊ। बीते 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है।...