back to top

ओलंपिक क्वालीफायर हमारे लिए करो या मरो का मुकाबला, हम चुनौती के लिए तैयार: सविता

रांची। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता के अनुसार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत ने ओलंपिक क्वालीफायर से पहले भारत का मनोबल बढ़ाया है और उन्होंने टीम की अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया कि वे टीम को पेरिस खेलों के लिए क्वालीफाई कराने में मदद करेंगी। ओलंपिक क्वालीफायर का आयोजन यहां 16 से 19 जनवरी तक किया जाएगा जिसमें मेजबान भारत सहित आठ देश शीर्ष तीन में जगह बनाकर जुलाई-अगस्त में होने वाले पेरिस खेलों के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश करेंगे।

हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में सविता ने कहा, टीम प्रेरित है, विशेषकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद। उन्होंने कहा, हमारी तैयारियां पूरी हैं और टीम में ऐसी खिलाड़ी शामिल हैं जो अतीत में ओलंपिक क्वालीफायर खेल चुकी हैं और क्वालीफाई करने के लिए प्रदर्शन के आवश्यक स्तर को अच्छी तरह से समझती हैं। यह हमारे लिए करो या मरो का टूर्नामेंट है और हम चुनौती के लिए तैयार हैं।

टूर्नामेंट की शीर्ष तीन टीम पेरिस खेलों के लिए क्वालीफाई करेंगी। टूर्नामेंट में मौजूदा ओलंपिक रजत पदक विजेता जर्मनी, एशियाई खेलों के पूर्व चैंपियन जापान, चिली और चेक गणराज्य को पूल ए में रखा गया है जबकि मेजबान भारत अमेरिका, न्यूजीलैंड और इटली के साथ पूल बी में है। भारत की उप कप्तान निक्की प्रधान ने कहा, टीम की हर सदस्य ओलंपिक खेलों में भाग लेना चाहती है। यह उनका सपना है और इस सप्ताह की शुरुआत में रांची पहुंचने के बाद हमने मैदान पर कुछ अच्छे ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लिया है।

भारत अपने शुरुआती मैच में 13 जनवरी को अमेरिका से भिड़ेगा। उसके बाद 14 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलेगा। एक दिन के आराम के बाद भारत 16 जनवरी को इटली से खेलेगा। सेमीफाइनल 18 जनवरी और फाइनल 19 जनवरी को होगा।

RELATED ARTICLES

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...