back to top

बिटिया विवाह उत्सव का आयोजन 6 को

रामाधीन सिंह लॉन मे होगा 21 बेटियों का कन्यादान

लखनऊ। दसवां बिटिया विवाह उत्सव का आयोजन 6 नवम्बर को रामाधीन सिंह लॉन निरालानगर डालीगंज मे किया जायेगा। कार्यक्रम को लेकर संस्था के लोग शुक्रवार को मेयर सुषमा खर्गवाल से मुलाकात कर कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र देकर आने का अनुरोध किया।
कार्यक्रम मुख्य संयोजक व बिटिया फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि 6 नवम्बर को 21 बेटियों का कन्यादान होगा। विवाह उत्सव की शुरूआत दोपहर 12 बजे से तिलक उत्सव से होगी। बारात दोपहर 3 बजे डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग से डालीगंज बाजार होते हुए इक्का स्टैंड से मुड़ कर अयोध्या रोड होते हुए विवाह स्थल रामाधीन सिंह लॉन जाएगी! शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आरम्भ होंगे.. गणेश वंदना, पंजाबी,राजिस्थानी, अवधि लोक,नृत्य, डांडिया,राधाकृष्ण फूलो की होली,भजन के कार्यक्रम होंगे।
उन्होंने बताया कि जयमाल रात्रि 9 बजे होगा। रात्रि 10 बजे से भोजन शुरू होगा जिसमे 5 हजार मेहमानों के भोजन की तैयारी की जा रही है।
संयोजक मनीष गुप्ता ने बताया है की सर्वमाज की 21 बेटियों के विवाह को भव्य रूप देने के लिए सहगोगी समाजसेवी व्यापारी अधिक श्रम कर रहे है! भव्य बारात, तिलक, जयमाला के उपरांत फेरे एवं सुबह बिदाई तक का प्रबंधक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फेरे एवं कन्यादान रात्रि 12 बजे से आरम्भ होंगे प्रात: 4 बजे बिदाई होगी। सभी जोड़ों को लगभग 80 वस्तुओं से अधिक उपहार दिया जायेगा। जिसमे लोहे की अलमारी, मंगलसूत्र सोने का, बेड, रजाई, गद्दा, तकिया, चादर,नाक की कील सोने की,लहंगा दुल्हन का, दूल्हे का सूट,चांदी की पायल,फैंसी ज्वेलरी, वाटर कूलर, कुर्सी मेज सेट, बिछिया चांदी की,चूड़ी सेट, गैस चूल्हा, प्रेशर कुकर, सौसपेन, प्लास्टिक टब, द्वाराचार बर्तन, ताला कुंजी,आयरन प्रेस, अटैची,पर्स लेडीज, मेकअप बॉक्स,सब्जी स्टैंड वाइपर,रोटी सेट, हैंगर सेट, बैंना फल टोकरी, श्रृंगार सामग्री, हाट केतली, लेमन सेट, बक्सा लोहे का, लड़का की शर्ट,कंबल, टी-शर्ट, लेडीज सूट, टिफिन बॉक्स, बाल्टी मग,चुनरी दुल्हन उपहार, बैना विदाई, दीवार घड़ी, लड़का लड़की हाथ घड़ी, तोलिया, पगड़ी, टाइ,कलंगी, रुमाल धागा बॉक्स, चौकी,सीलिंग फैन, स्टैंड पंखा, उपहार में गणेश जी, चटाई, विदाई में 105 किलो चावल, अनेको साड़ियां, रूम हिटर,कैशरोल सेट, एयर बैग,छाता, रामायण एवं भागवत गीता, स्टील बाल्टी, स्टील कढ़ाई इत्यादि दैनिक उपयोगी वस्तुए दी जाएंगी।

RELATED ARTICLES

वंदे मातरम नृत्योत्सव की प्रस्तुति ने समां बांधा

डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया गया स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान-2026लखनऊ। डॉ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट की ओर से उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ...

व्यंग्य के सिरमौर थे गोपाल चतुर्वेदी : राजेश अरोरा ‘शलभ’

लखनऊ। राजधानी की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था बिम्ब कला केन्द्र द्वारा स्थानीय प्रेस क्लब सभागार में संस्था के पूर्व मुख्य संरक्षक एवं सुविख्यात...

भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की परंपराओं से रूबरू हुए लोग

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में दीक्षारम्भ 2026 का भव्य आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का हुआ आयोजन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन 25 जुलाई को हुआ और समापन...

घिरि आई बदरिया घूम-घूम के…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के नौंवे दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने बताया कि आज शनिवार को प्रतिभा...

शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ द्वारा आज पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर विस्तार, में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि समारोह एवं कैण्डिल...