back to top

देर आयद, दुरुस्त आयद

सड़क दुर्घटनाएं ऐसी सचाई हैं जिनसे कोई इनकार नहीं कर सकता है। हर साल दुर्घटना में 1.5 लाख मौतें किसी महामारी जैसी हैं। कानून तोड़कर होने वाली हिंसा में एक-दो मौतें होती हैं तो हाहाकार मच जाता है, मचना भी चाहिए। लेकिन यातायात कानून तोड़ने से हर दिन लगभग 400 सौ मौतें होती हैं पर इसे कोई गंभीरता से नहीं लेता। दुर्भाग्यवश इसे रोकने की गंभीरता कभी किसी ने नहीं दिखाई। नितिन गड़करी जब से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री बने हैं, तभी से सड़कों में सुधार, सड़क सुरक्षा के प्रति कड़े मानक विकसित करने, गाड़ियों के सुरक्षा मानक में सुधार जैसे ठोस प्रयासों के जरिए मौतों को रोकने की दिशा में ठोस पहल कर रहे हैं। एक राजनेता की पहचान भी यही होती है कि राष्ट्रहित में जरूरी फैसले करे, भले ही वह लोगों को पसंद न आये।

 

नया मोटर वाहन कानून ऐसा ही है। नये कानून से जनता, वाहन कंपनी, सड़क ठेकेदार, आरटीओ प्रशासन, सबको परेशानी होगी, लेकिन इसको झेलकर अगर कानून का पालन करना सीख गये तो निश्चय ही सड़कें सुरक्षित होंगी। दरअसल सड़क दुर्घटनाएं और उनमें होने वाली मौतें बहुत कुछ कानूनों का पालन न करने, लापरवाही, अत्यधिक स्पीड, खराब सड़क, खराब सुरक्षा मानक जैसे कारणों से होती हैं। दुर्घटना में नाबालिग बच्चों की मौतें तो एक अलग ही मामला है। अभिभावक बच्चों की जिद में या फिर शान में गाड़ी थमा देते हैं और यही किशोर सड़कों पर जब फर्राटा भरते हैं तो अपने और अन्य लोगों के लिए खतरा बन जाते हैं। नये मोटर वाहन कानून को विधायी परीक्षा पास करने में वर्षों लग गये। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने जनहित वाले विषय को संसद में ढाई तीन साल तक लटकना पड़ा। यह कानून पिछली लोकसभा में पेश किया गया था। संसदीय समिति की यात्रा करता हुआ आगे बढ़ा, लेकिन लोकसभा का कार्यकाल खत्म होने से लैप्स हो गया।

 

बहरहाल यह कानून प्राथमिकता में था इसलिए नयी सरकार के पहले ही संसदीय सत्र में इसे लोकसभा के साथ ही राज्यसभा से पास कराकर कानून के गठन का रास्ता साफ कर दिया गया। नये कानून में दुर्घटनाओं को रोकने और सड़क यात्रा को निरापद बनाने के लिए बहुआयामी प्रावधान किये गये हैं। वाहन चालकों पर सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की जिम्मेदारी डाली गयी है तो सड़क बनाने वाले ठेकेदार, वाहन निर्माता कंपनी, आरटीओ,  वाहन मालिक  और अभिभावकों को भी दायित्व सौंपा गया है। कानून का उल्लंघन करने पर फुटकर जुर्माने के बजाय भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है। हेलमेट न पहनने, शीटबेल्ट न बांधने पर पांच हजार तक जुर्माने का प्रावधान है। नाबालिग के गाड़ी चलाने पर 25 हजार जुर्माना या 3 साल की कैद का प्रावधान है। खराब सड़क पर ठेकेदार पर जुर्माना लगेगा, सुरक्षा मानक का पालन न करने पर वाहन निर्माण कंपनी पर जुर्माना लगेगा। इसके साथ ही सड़क पर चलने वाला हरेक वाहन चालक अब बीमा के दायरे में भी होगा। नये कानून में इतने कड़े और व्यापक कि लोगों को परेशानी में डालेंगे, लेकिन इससे दुर्घटना और मौतों में कमी जरूर आयेगी।

RELATED ARTICLES

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में गूंज उठा बम-बम भोले

लखनऊ। सावन माह के तीसरे बुधवार पर बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ दिखायी दी। मंदिर में बाबा...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...