back to top

दक्षिण कश्मीर में आर्मी ड्यूटी पर एमएस धोनी

 

श्रीनगर: क्षेत्रीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी आतंकवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर में बुधवार को सेना के साथ जुड़ गए जहां वह अन्य सैनिकों की तरह गश्त, गार्ड ड्यूटी और बाकी काम करेंगे। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान 15 अगस्त तक 106 टीए बटालियन (पैरा) के साथ रहेंगे और सैनिकों की तरह काम करेंगे। बता दें कि धोनी के सेना को दो सप्ताह सेवाएं देने के अनुरोध को पिछले सप्ताह सेना मुख्यालय ने मंजूरी दी थी। धोनी को 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक मिली थी। वह क्वालीफाइड पैराट्रूपर भी हैं और पांच पैराशूट ट्रेनिंग जंप कर चुके हैं।

 

धोनी को भारत का तीसरा उच्चतम नागरिक सम्मान पद्म भूषण मिल चुका है। विश्व कप में भारतीय टीम के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद धोनी के संन्यास की अटकलें लगाई जा रही थी। धोनी ने दो महीने पैराशूट रेजिमेंट को देने के लिए बोर्ड से ब्रेक मांगा था। वह भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे का हिस्सा नहीं है।

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रकृति का रौद्र रूप हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में जल प्रलय

देश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...