back to top

डोपिंग मामले में फंसे पृथ्वी शॉ, हुए सस्पेंड

खेल समाचार: युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को डोपिंग नियमों का उल्लंघन करने के कारण मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने आठ महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शॉ ने अनजाने में एक निषिद्ध पदार्थ का सेवन किया था, जो आमतौर पर कफ सिरप में पाया जा सकता है। बता दें कि चोटिल होने की वजह से पृथ्वी को वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली टीम में भी शामिल नहीं किया गया है।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने डोपिंग नियमों का उल्लंघन करने पर पृथ्वी शॉ का रजिस्ट्रेशन आठ महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। शॉ ने अनजाने में एक प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया था, जो आमतौर पर खांसी की दवाई में पाया जा सकता है। शॉ ने 22 फरवरी, 2019 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान अपना सैम्पल दिया था, जिसमें प्रतिबंधित पदार्थ के अंश पाए गए थे।

16 जुलाई, 2019 को शॉ को बीसीसीआई के डोपिंग रोधी नियमों (एडीआरवी) के उल्लंघन का दोषी पाते हुए निलंबति किया गया। शॉ ने अपने ऊपर लगे आरोपों को माना, लेकिन कहा कि उन्होंने अनजाने में इस पदार्थ का सेवन किया। बीसीसीआई ने शॉ द्वारा दिए गए तर्क को कबूल किया है और उन्हें 15 नवंबर तक के लिए निलंबित किया गया है।

RELATED ARTICLES

सुपर जाइंट्स के खिलाफ जीत दर्ज करके प्लेआफ की उम्मीदें कायम रखना चाहेंगे सुपरकिंग्स

लखनऊ। लचर प्रदर्शन के बावजूद प्लेआफ की दौड़ में कायम चेन्नई सुपर किंग्स शुक्रवार को आईपीएल के मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ...

कोहली ने शतक के साथ आलोचकों को जवाब दे दिया है : गावस्कर

रायपुर। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि इस चैम्पियन बल्लेबाज ने साबित कर दिया है...

पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव, लखनऊ में हुआ अंतिम संस्कार…ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने दी मुखाग्नि

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के पार्थिव...

प्रतीक यादव का अंतिम सफर: लखनऊ की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, अखिलेश-शिवपाल व ब्रजेश पाठक समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे श्मशान घाट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर आज अपने अंतिम सफर पर निकल पड़ा।...

केरल में मुख्यमंत्री पद पर खत्म हुआ सस्पेंस… वीडी सतीशन संभालेंगे सत्ता की कमान

मुख्यमंत्री के चयन की यह प्रक्रिया काफी लंबी और चुनौतीपूर्ण रही। सूत्रों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से वीडी सतीशन के नाम पर गहन...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने भारत की तीन दिवसीय यात्रा शुरू की

नयी दिल्ली। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बुधवार को भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा शुरू की। अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष शुरू...