back to top

अयोध्या मामला: छह अगस्त से उच्चतम न्यायालय में रोजाना सुनवाई

नई दिल्ली: रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद का सर्वमान्य समाधान मध्यस्थता के माध्यम से खोजने में सफलता नहीं मिलने के तथ्य का संज्ञान लेते हुए उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि अब इस मामले में छह अगस्त से रोजाना सुनवाई होगी। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश एफएमआई कलीफुल्ला की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय मध्यस्थता समिति की रिपोर्ट का संज्ञान लिया कि इस विवाद का सर्वमान्य हल खोजने के उसके प्रयास विफल हो गए हैं। पीठ ने कहा, हमें मध्यस्थता समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति कलीफुल्ला द्वारा पेश की गई रिपोर्ट मिल गई है। हमने इसका अवलोकन किया है। मध्यस्थता कार्यवाही से किसी भी तरह का अंतिम समाधान नहीं निकला है। इसलिए हमें अब लंबित अपील पर सुनवाई करनी होगी जो छह अगस्त से शुरू होगी।

 

शीर्ष अदालत ने कहा कि इस प्रकरण के पक्षकारों को अपीलों पर सुनवाई के लिए अब तैयार रहना चाहिए। न्यायालय ने रजिस्ट्री कार्यालय से भी कहा कि उसे भी दैनिक आधार पर इस मामले की सुनवाई के लिए न्यायालय के अवलोकन के उद्देश्य से सारी सामग्री तैयार रखनी चाहिए। न्यायालय ने कहा, हम यह स्पष्ट करते हैं कि इस मामले की सुनवाई दैनिक आधार पर बहस पूरी होने तक चलेगी। मध्यस्थता समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि हिन्दू और मुस्लिम पक्षकार इस पेचीदगी भरे विवाद का कोई सर्वमान्य समाधान नहीं खोज सके। पीठ द्वारा मामले की सुनवाई छह अगस्त से करने का आदेश दिए जाने के बाद एक मुस्लिम पक्षकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव धवन ने कई तकनीकी मुद्दे उठाए और कहा कि उन्हें इस मामले से संबंधित तमाम बिन्दुओं पर विस्तार से बहस के लिए 20 दिन की आवश्यकता होगी और सुनवाई के समय इसमें कोई कटौती नहीं होनी चाहिए।

 

धवन जब इस मामले के विभिन्न पहलुओं पर सुनवाई के बारे में अपनी बात रख रहे थे तभी पीठ ने उनसे कहा, हमे यह ध्यान नहीं दिलाएं कि हमें क्या करना है। हम जानते हैं कि इसके कई पहलू हैं और हम इन सभी पहलुओं पर गौर करेंगे। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ छह अगस्त को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सितंबर, 2010 के फैसले के खिलाफ दायर 14 अपीलों पर सुनवाई शुरू करेगी। संविधान पीठ के अन्य सदस्यों में न्यायमूर्ति एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर शामिल हैं। उच्च न्यायालय ने इस फैसले में अयोध्या में 2.77 एकड़ की विवादित भूमि इसके तीन पक्षकारों-सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और राम लला के बीच बराबर बराबर बांटने का आदेश दिया था।

RELATED ARTICLES

जनता दर्शन में उठे बिजली के मुद्दे, सीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के आदेश

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।...

पेट्रोल 2.61 व डीजल 2.71 रुपया हुआ महंगा,10 दिनों में चौथी बार फिर बढ़े दाम

नयी दिल्ली।पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर वृद्धि की गयी। पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपये प्रति लीटर जबकि...

चीन में कोयला खदान में गैस विस्फोट के कारण 82 लोगों की मौत, कई मजदूर खदान में फंसे हैं

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, चांगझी शहर की लिउशेन्यु कोयला खदान में यह हादसा शुक्रवार शाम हुआ। इस दौरान करीब 247 श्रमिक खदान...

जनता दर्शन में उठे बिजली के मुद्दे, सीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के आदेश

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।...

पेट्रोल 2.61 व डीजल 2.71 रुपया हुआ महंगा,10 दिनों में चौथी बार फिर बढ़े दाम

नयी दिल्ली।पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर वृद्धि की गयी। पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपये प्रति लीटर जबकि...

बकरीद : नवाबों के शहर में सेवइयों से सजने लगे बाजार

लखनऊ। ईद उल अजहा के त्योहार के लिए बकरामंडियों के साथ-साथ शहर की बाजारों में रौनक बढ़ गई है। अमीनाबाद, चौक, नक्खास समेत शहर...

संघर्ष की रेखाओं से सृजन के रंग तक : शीला शर्मा का कला-संकल्प

सामूहिक सांस्कृतिक धरोहर बन जाते हैंलखनऊ। कभी-कभी कोई कला केंद्र केवल ईंट, पत्थर और सीमेंट से निर्मित भवन नहीं होता, बल्कि वह मनुष्य की...

रस्सी भूटान से गुरुद्वारा आलमबाग साहिब पहुंचे पांच पावन

पावन स्वरूप बहुत ही गंभीर हालात में रखे गये गये थेलखनऊ। रस्सी भूटान इलाका लखनऊ में पिछले कई वर्षों से सिन्धी समाज द्वारा गुरुद्वारा...

समर कैंप में बच्चों को दिए गये मेडल एवं प्रमाण-पत्र

मंदिर की विशेषताओं से अवगत कराया गयालखनऊ। इस्कॉन, लखनऊ में चल रहे किड्स समर कैंप का सातवाँ एवं अंतिम दिवस अत्यंत उत्साह, आनंद और...