back to top

जम्मू कश्मीर के पुंछ में सेना के शिविर के बाहर ग्रेनेड, डेटोनेटर के साथ युवक गिरफ्तार

जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार को सेना के एक शिविर के बाहर 33 साल के एक युवक को दो ग्रेनेड और एक डेटोनेटर के साथ गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुंछ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

पुंछ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रमेश कुमार अंगराल ने बताया कि कालाकोट इलाके के रहने वाले राजिंदर सिंह को सुरनकोट में आर्मी टाउन गेट के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में कुछ तलाश करते देखा गया था। सिंह एक भर्ती रैली के लिए आया था। उन्होंने बताया कि उसके पास से एक सी-90 ग्रेनेड, एक यूबीजीएल (अंडर-बैरेल ग्रेनेड लांचर) ग्रेनेड और एक डेटोनेटर बरामद किया गया। एसएसपी ने बताया कि प्रादेशिक सेना की भर्ती रैली में हिस्सा लेने के लिए कई युवक आए थे।

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उससे पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस यह पता लगाएगी कि उसे यह विस्फोटक सामग्री कहां से मिली और उसका मकसद क्या था। अंगराल ने कहा, हम हर पहलू पर गौर कर रहे हैं और मामले की गहन जांच जारी है। इससे पहले आधिकारिक सूत्रों ने बताया था कि सुबह करीब सवा 10 बजे युवक को सेना के शिविर के बाहर संदिग्ध परिस्थिति में देखा गया था। इसके बाद जवानों ने उसे रोककर उसकी जांच की। उन्होंने बताया कि उसे तुरंत गिरफ्तार कर जांच के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया। संदिग्ध की गिरफ्तारी से संभावित त्रासदी टल गई है।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...