आरोप लगाने से पहले DNA का फुल फॉर्म तो जान लेते, अखिलेश ने योगी पर कसा तंज

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा के डीएनए के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी पर बुधवार को पलटवार करते हुए कहा कि आरोप लगाने से पहले उन्हें डीएनए का फुल फॉर्म जान लेना चाहिये। सपा प्रमुख ने मुख्यमंत्री का नाम लिए बगैर कहा कि जो लोग ज्यादा बोलते हैं उन्हें ज्यादा सुनना भी पड़ता है।

दरअसल आदित्यनाथ ने मंगलवार को मुख्य विपक्षी दल सपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर राज्य के लोगों के सामने पहचान का संकट खड़ा करने वाली सपा के डीएनए में अराजकता और गुंडागर्दी पैबस्त है।

इस पर यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, आरोप लगाने से पहले फुल फॉर्म तो जान लेते। डीएनए का मतलब है डीऑक्सी राइबोन्यूक्लिक एसिड। वैसे जानते होते तो भी बोल न पाते। उन्होंने कहा, अरबों-करोड़ों में सांसद-विधायक की भर्ती करवाने वाले लोग, जितना कम बोलें उतने में ही उनकी इजाजत है। ज्यादा बोलने वालों को ही, ज्यादा सुनना पड़ता है।

RELATED ARTICLES

फेफड़े की दुर्लभ बीमारी से पीड़ित था युवक, केजीएमयू में मिला जीवनदान

रेस्पिरेटरी मेडिसिन और जनरल सर्जरी विभाग ने मिलकर किया सफल इलाज लंबे समय से आक्सीजन सपोर्ट पर था पल्मोनरी एल्वियोलर प्रोटीनोसिस (पीएपी) से पीड़ित लखनऊ। किंग...

तीन हजार से अधिक परिषदीय विद्यालयों में करके सीखेंगे बच्चे

लर्निंग आफ डूइंग लैब्स का परिषदीय विद्यालयों में होगा विस्तार सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहेगी स्कूली शिक्षा लखनऊ। प्रदेश में स्कूली शिक्षा को सिर्फ...

राजनाथ सिंह को सीएम योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री ने दी जन्मदिन की बधाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उनके 74वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री...

Latest Articles