back to top

दलित महिला मजदूर के क्षेत्र पंचायत प्रमुख बनने पर योगी ने कहा, यही है लोकतंत्र की सुंदरता

लखनऊाबहराइचा भदोही। बहराइच जिले के पयागपुर विकासखंड से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनी गर्इं एक दलित मजदूर को सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी। उधर, भदोही जिले में भी मनरेगा के तहत काम करने वाली महिला मजदूर को सुरयावा ब्लॉक प्रमुख के पद पर निर्विरोध चुना गया है।

 

मुख्यमंत्री ने महिला मजदूर के क्षेत्र पंचायत प्रमुख बनने की खबर को टैग करते हुए ट्वीट किया, नये उत्तर प्रदेश में मातृशक्ति का सशक्तिकरण। उन्होंने आगे लिखा, एक मनरेगा मजदूर की पत्नी क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हो गई, यही है लोकतंत्र की सुंदरता  जीविका के लिए खेती व मजदूरी पर निर्भर गीता जी पहली बार क्षेत्र पंचायत सदस्य बनी थीं। यह है नये भारत का नया उत्तर प्रदेश।
मुख्यमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार, आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मंत्र सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास को निरंतर चरितार्थ कर रही है। गीता जी का क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष बनना प्रदेश की भाजपा सरकार की वंचित वर्ग के सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।

 

वहीं, वहीं, बहराइच से मिली रिपोर्ट के अनुसार, बेलवा पदुम निवासी गीता देवी शनिवार को निर्विरोध क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनी गर्इं। उनके पति पवन कुमार मनरेगा जॉब कार्ड धारक हैं और गांव में मजदूर के रूप में काम करते हैं। गांव में उनके पास चार बीघा कृषि भूमि और एक कमरे वाला घर है। गीता 12वीं पास हैं और रोजी-रोटी कमाने के बाद बचे समय में सामाजिक कार्य करती हैं और कोरोना महामारी के दौरान जनसेवा के लिए किए गए कार्यों के लिए प्रसिद्ध हैं।

 

गीता को क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में निर्विरोध चुना गया और बाद में निर्विरोध क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुना गया। प्राथमिकताओं के बारे में पूछे जाने पर गीता ने कहा, मैं अपने क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगी। मैं सभी गांवों में सड़क बनवाने की कोशिश करूंगी। जिस गांव से गीता देवी बीडीसी सदस्य चुनी गई उस गांव के प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रीति समय मिश्र ने सोमवार को बताया कि कोरोना काल में जब गांव में कैंप लगाकर सेवा कार्य किया जा रहा था तब गीता देवी ने कोरोना योद्धा के रूप में अपनी जान की परवाह किये बिना गांव और आसपास के लोगों की मदद की।

 

इस बीच, भदोही से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक जिले के सुरयावा ब्लॉक प्रमुख पद पर एक महिला श्रमिक अनीता गौतम निर्विरोध चुन ली गई । अनीता और उनके पति राजेश गौतम जिले के भदोही शहर के भाजपा विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी के चौगुना गांव स्थित आवास में घरेलू कामकाज करते हैं।

 

विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में अनीता और उनके पति मनरेगा के तहत एक तालाब खुदाई में मजदूरी करते हैं। पार्टी ने अनीता को सुरयावा ब्लॉक प्रमुख पद के लिये अपना उम्मीदवार बनाया था। अनीता गौतम का पर्चा दाखिल करने खुद विधायक भी साथ गए थे। इस ब्लॉक पर किसी और ने पर्चा नहीं भरा था। जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने कलक्ट्रेट सभागार में अनीता गौतम को सुरयावा ब्लॉक प्रमुख पद पर निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौंपा है।

RELATED ARTICLES

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

नगर निगम सदन की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, विकास और जनहित को मिली नई गति

महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक, बोलीं बिना आईडी कार्ड के कोई कर्मचारी न जाए टैक्स वसूलने प्राइवेट व्यक्ति को वसूली के...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...

चराग़-ए-इल्म की पहली रौशनी — प्रोफेसर नाज़ेमा अंसारी

गुजरात की सरज़मीन, जो तहज़ीब व रिवायत की ख़ुशबू से महकती रही है, आज एक नए बाब-ए-तारीख़ की अमीन बनी। इल्म के उफ़क़ पर...