back to top

योगी ने शायद संविधान नहीं पढ़ा : चौधरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवाद पर योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए बयान पर सदन में विपक्ष के नेता समाजवादी पार्टी के राम गोविंद चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शायद न तो देश का और न ही अपनी पार्टी का संविधान पढ़ा है।

विधानसभा में 18 फरवरी को पेश किए गए बजट भाषण पर चौधरी ने सदन में आज कहा कि कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री ने शायद अपनी पार्टी का संविधान नहीं पढ़ा है और तभी उन्होंने इस तरह का बयान दिया।

चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस रामराज्य के बारे में बात की, वह समाजवाद से ही आएगा। भगवान राम ने भी सबके लिए काम किया था।

उन्होंने देश के संविधान और भारतीय जनता पार्टी के संविधान के उन हिस्सों का हवाला दिया जिनमें समाजवाद की बात कही गई है।

चौधरी ने कहा, भाजपा के लिए राम वोट का साधन हैं जबकि वह हमारे लिए वह अराध्य हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री समाजवाद को बुरा-भला कह रहे हैं, वह इसे समझ नहीं सके हैं।

उन्होंने संविधान के नाम पर शपथ ली है जिसमें समाजवाद की बात कही गई है। वह इससे कैसे इनकार कर सकते हैं। राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर पिछले सप्ताह बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि देश को रामराज्य की आवश्यकता है, न कि समाजवाद की।

उन्होंने कहा था कि इस देश में रामराज्य ही चाहिए, समाजवाद नहीं चाहिए। क्योंकि जो अस्वाभाविक है, अप्राकृतिक है और अमानवीय है, वह चेहरा समाजवाद का देश के सामने आया है। जो सार्वभौमिक है, सार्वदेशिक है, सर्वकालिक है, काल-परिस्थितियों से परे शाश्वत है, वही रामराज्य है।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...