back to top

लोकसभा चुनाव के बाद हो सकता है योगी मंत्रिमंडल में बदलाव

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के चार मंत्रियों के मैदान में उतरने के मद्देनजर चुनाव बाद राज्य मंत्रिमंडल का पहला विस्तार होने की संभावना है। भाजपा ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के चार मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा है। इनमें ताजा नाम प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी का है।

उन्हें अंबेडकर नगर सीट से पार्टी

उन्हें अंबेडकर नगर सीट से पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। इस सीट पर लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 12 मई को मतदान होगा। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची में प्रदेश के पशु धन मंत्री एसपी सिंह बघेल को आगरा से उम्मीदवार बनाया था। आगरा में पिछली 18 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान हो चुका है। इसके अलावा जिन प्रत्याशियों को जिन मंत्रियों को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है उनमें राज्य की महिला एवं परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी (इलाहाबाद) और खादी ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी (कानपुर) भी शामिल हैं।

2014 का लोकसभा चुनाव लखनऊ सीट से

रीता ने वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव लखनऊ सीट से राजनाथ सिंह के खिलाफ लड़ा था जिसमें वह दूसरे स्थान पर रही थीं। इलाहाबाद में आगामी 12 मई को मतदान होगा। वहीं, कानपुर में 29 अप्रैल को वोट पड़ेंगे। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता हीरो बाजपेई ने बताया कि इन चारों मंत्रियों के अपने काम के प्रति समर्पण की वजह से पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है।

RELATED ARTICLES

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका में नई तेल रिफाइनरी में निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

वॉशिंगटन/नयी दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका में 50 वर्ष में स्थापित...

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैंलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई...

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...

सत्ता और विद्रोह की कहानी है आयलैण्ड आफ ड्रीम्स

संत गाडगे सभागार में हुआ नाटक का मंचनलखनऊ। भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ में अध्ययनरत चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों द्वारा शुभदीप राहा के निर्देशक में...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...