back to top

स्थानीय नौजवानों को पर्यटन के क्षेत्र से जोडऩे की जरूरत: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय नौजवानों को पर्यटन के क्षेत्र से जोडऩे की जरूरत पर जोर देते हुए शनिवार को कहा कि ऐसा होने से विकास की सम्भावनाएं बढ़ सकती हैं। मुख्यमंत्री ने यहां उत्तर प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2019 के उद्घाटन अवसर पर कहा, मेरा मानना है कि पर्यटकों को उनके ठहराव स्थल की एक-एक गतिविधि से जोड़ा जाए तो इससे विकास और रोजगार की सम्भावनाएं काफी बढ़ेंगी। दुधवा नेशनल पार्क का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, पर्यटन के साथ-साथ वन्यजीवन से जुड़े ऐसे अनेक केन्द्र हैं, चाहे सोनभद्र हो, बुंदेलखण्ड हो या फिर तराई के क्षेत्र। ऐसे अनेक इलाके मिलेंगे जहां पर्यटन की अपार सम्भावनाएं हैं। टूर ऑपरेटर पर्यटकों को वन्यजीवन के साथ जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

 

योगी ने कहा, टूर ऑपरेटरों के साथ इस क्षेत्र में काम करने वाले सभी लोगों से मेरी अपील है कि वे स्थानीय नौजवानों को इस क्षेत्र में प्रशिक्षित करें। इस क्षेत्र में अच्छे गाइड और अन्य सेवादाता लोगों की जरूरत है। ये लोग पर्यटन विकास की सम्भावनाओं को आगे बढ़ाने में अगर मदद करते हैं तो मेरा मानना है कि इस दिशा में एक बहुत बड़ा काम शुरू हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा, उनकी सरकार ने प्रदेश में आध्यात्मिक पर्यटन की दृष्टि से कुछ नए विकास बोर्ड बनाने की कार्यवाही शुरू की है। हम प्रयागराज कुम्भ को दुनिया के अनोखे आयोजन के रूप में प्रस्तुत करने में इसलिए कामयाब रहे क्योंकि इसके लिए हमने प्रयागराज मेला प्राधिकरण का गठन किया और कार्ययोजना बनाकर उसे जिम्मेदारी सौंपी। ऐसे ही मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, नंदगांव समेत सभी सात तीर्थों को हमने ब्रज तीर्थ विकास परिषद से जोड़ा है।

 

उन्होंने कहा, हमने काशी विश्वनाथ धाम के रूप में इस क्षेत्र के समग्र विकास की कार्ययोजना को आगे बढ़ाया है। साथ ही अयोध्या, चित्रकूट, नैमिषारण्य, विंध्यवासिनी धाम, देवीपाटन धाम को भी विकास के महत्वपूर्ण केन्द्रों के रूप में विकसित करने के लिए हमने विकास बोर्ड बनाने की कार्यवाही शुरू की है। इससे प्रदेश में विकास की अनेक सम्भावनाओं को विकसित किया जा सकता है। योगी ने कहा कि सरकार ने पर्यटन विकास की जो नई नीति घोषित की है, उसके तहत आगामी पांच वर्षों के दौरान बड़ी संख्या में होटल और रेस्त्रां की श्रृंखलाएं खड़ी होंगी और उन्हें पर्यटन विकास के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में विकास की ढेरों सम्भावनाओं को वास्तविकता में बदलने में टूर ऑपरेटर मददगार होंगे। प्रदेश सरकार ने अपनी जो पर्यटन नीति बनाई है, उसके तहत उनकी हर सम्भव मदद की जाएगी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...