back to top

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई क्षमता को बढ़ाना और तमिलनाडु को दक्षिण भारत का एक बड़ा ‘ट्रांसशिपमेंट केंद्र’ (एक जहाज से दूसरे जहाज में माल चढ़ाने-उतारने की जगह) बनाना है।

वीओसी बंदरगाह प्राधिकरण के चेयरपर्सन सुशांत कुमार पुरोहित ने पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार में बताया कि यह निवेश 1,500 करोड़ रुपये के उस निवेश के अतिरिक्त है, जिसे बंदरगाह ढांचे के उन्नयन और नए जमाने की प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के लिए रखा गया है।

वीओ चिदंबरनार बंदरगाह देश के बड़े बंदरगाहों में से एक है, जो तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्से तूतीकोरिन में स्थित है। इसकी सालाना माल ढुलाई क्षमता 8.2 करोड़ टन की है। यह परिचालन में मौजूद सबसे पुराने बंदरगाहों में से है।

भविष्य की वृद्धि योजनाओं पर पुरोहित ने कहा कि ‘आउटर हार्बर’ हमारी बड़ी परियोजना है, जो समुद्री क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण से जुड़ी है। हमारा मंत्रालय वीओसी बंदरगाह को दक्षिणी भारत का एक बड़ा ‘ट्रांसशिपमेंट केंद्र’ बनाना चाहता है।

उन्होंने कहा कि बढ़ते मौकों का फायदा उठाने के लिए, वीओसी बंदरगाह प्राधिकरण आउटर हार्बर परियोजना में करीब 15,000 करोड़ रुपये निवेश कर रहा है, जिससे 2027 और 2030 तक दो चरण में बंदरगाह की सालाना क्षमता 40 लाख टन बढ़ जाएगी।यह बंदरगाह श्रीलंका, सिंगापुर और इंडोनेशिया जैसे दूसरे देशों में मौजूद अंतरराष्ट्रीय केंद्रों से मुकाबला करना चाहता है।

विस्तार के तहत 18 मीटर गहरायी वाली वाली दो बर्थ का विकास किया जाएगा। इससे इन बर्थ पर बड़े माल ढुलाई जहाज भी ठहर सकेंगे।इन बर्थ पर 2.5 लाख डेडवेट टनेज (डीडब्ल्यूटी) तक के जहाज भी ठहर सकेंगे। डीडब्ल्यूटी से आशय किसी जहाज की सुरक्षित तरीके से माल ढोने की क्षमता से है। पुरोहित ने बताया कि आउटर हार्बर यानी अतिरिक्त बर्थ जोड़ने की परियोजना के लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट सरकार को सौंप दी गई है।

वित्तपोषण से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि वीओसी बंदरगाह ने जरूरी कोष हासिल करने के लिए भारतीय रेल वित्त निगम (आईआरएफसी) और सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड) के साथ एक त्रिपक्षीय करार पर हस्ताक्षर किए हैं।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...