back to top

जीएम मॉड्यूलर ने लखनऊ में स्मार्ट लिविंग स्टूडियो लॉन्च किया

लखनऊ।इलेक्ट्रिकल सॉल्यूशंस और होम आॅटोमेशन के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी जीएम मॉड्यूलर ने लखनऊ में अपना ‘जीएम स्मार्ट लिविंग स्टूडियो’ लॉन्च किया है। यह लॉन्च उत्तर भारत में कंपनी के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

गोमती नगर के प्रमुख इलाके में स्थित यह नया शोरूम 1,353 वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसे एक प्रीमियम, एक्सपीरिएंशियल रिटेल वातावरण प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस स्टूडियो में जीएम मॉड्यूलर के विस्तृत और विकसित होते प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को प्रदर्शित किया गया है, जिसमें मॉड्यूलर स्विचेस, लग्जÞरी लाइटिंग सॉल्यूशंस, एडवांस्ड होम आॅटोमेशन सिस्टम, फैन और घरेलू उपकरण, म्यूजिक एवं मोबाइल एक्सेसरीजÞ तथा अन्य स्मार्ट लिविंग इनोवेशन शामिल हैं।

14 अप्रैल 2026 को आयोजित भव्य लॉन्च इवेंट में आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिजाइनर्स, चैनल पार्टनर्स और ग्राहकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखने को मिली। इस अवसर पर लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खड़कवाल, आरएसएस संपर्क प्रमुख (अवध प्रांत) प्रशांत भाटिया सहित कई विशिष्ट अतिथि और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध अभिनेता और ब्रांड एंबेसडर सुनील शेट्टी ने भी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई, जहां उन्होंने उपस्थित लोगों से संवाद किया और आधुनिक घरों में स्मार्ट व मॉडर्न लिविंग सॉल्यूशंस के महत्व पर प्रकाश डाला।

लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए जीएम मॉड्यूलर के चेयरमैन रमेश जैन ने कहा लखनऊ और उत्तर प्रदेश का बाजार हमारी ग्रोथ के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जीएम स्मार्ट लिविंग स्टूडियो के लॉन्च के साथ हम उत्तर भारत में अपनी मौजूदगी को मजबूत कर रहे हैं और अपने ग्राहकों के और करीब आ रहे हैं। लखनऊ में एक समर्पित डिपो के माध्यम से हम तेजÞ सेवाएं भी सुनिश्चित करेंगे। मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में हम विजयवाड़ा में एक नई यूनिट के साथ-साथ मुंबई और हैदराबाद की अपनी इकाइयों का विस्तार कर रहे हैं, जिससे उच्च गुणवत्ता वाले इनोवेटिव समाधान प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता और मजबूत होती है।

यह शोरूम विभूति खंड आदित्य टॉवर गोमती नगर लखनऊ में स्थित है और इसे उपभोक्ताओं व इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स के लिए अत्याधुनिक इलेक्ट्रिकल व लाइफस्टाइल सॉल्यूशंस का वन-स्टॉप डेस्टिनेशन बनाया गया है, जहां एक्सपर्ट गाइडेंस और लाइव प्रोडक्ट डेमोंस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध है।इस लॉन्च के साथ जीएम मॉड्यूलर ने अपने रिटेल नेटवर्क को और मजबूत करते हुए नवाचार, डिजाइन और तकनीक के माध्यम से रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर बनाने की अपनी सोच को आगे बढ़ाया है।

RELATED ARTICLES

अमेठी में ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

अमेठी। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में शुकुल बाजार रोड क्रॉसिंग के पास एक ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और...

महिला आरक्षण अधिनियम 2023 लोकसभा में संशोधन पर मतदान से पहले लागू

नयी दिल्ली। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला महिला आरक्षण अधिनियम, 2023 बृहस्पतिवार को लागू...

उच्चतम न्यायालय ने कहा -चंबल घड़ियाल राष्ट्रीय अभयारण्य में अवैध रेत खनन से पर्यावरणीय संकट पैदा हुआ

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि नदी तल पर अंधाधुंध अवैध रेत खनन ने एक पर्यावरणीय संकट पैदा किया है और...

अमेठी में ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

अमेठी। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में शुकुल बाजार रोड क्रॉसिंग के पास एक ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और...

महिला आरक्षण अधिनियम 2023 लोकसभा में संशोधन पर मतदान से पहले लागू

नयी दिल्ली। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला महिला आरक्षण अधिनियम, 2023 बृहस्पतिवार को लागू...

उच्चतम न्यायालय ने कहा -चंबल घड़ियाल राष्ट्रीय अभयारण्य में अवैध रेत खनन से पर्यावरणीय संकट पैदा हुआ

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि नदी तल पर अंधाधुंध अवैध रेत खनन ने एक पर्यावरणीय संकट पैदा किया है और...

ओम पावर ट्रांसमिशन के शेयर में छह प्रतिशत से अधिक की उछाल

नयी दिल्ली। विद्युत अवसंरचना क्षेत्र की कंपनी ओम पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के शेयर अपने 175 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले छह प्रतिशत से...

तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने एक दूसरे का सामना करेंगे सनराइजर्स और सीएसके

हैदराबाद। प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन जैसे होनहार तेज गेंदबाजों को मैदान में उतारने के बाद संतुलित नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम...

विप्रो के मुनाफे में गिरावट, चौथी तिमाही के नतीजों के बाद शेयरों में 4% की कमी

नयी दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो के शेयरों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भारी बिकवाली देखने को मिली, जिसके...