back to top

योगी आदित्यनाथ ने किया ध्वजारोहण, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से बंधवाई राखी

लखनऊ: गुरुवार को देश ने 73वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन पर तिरंगा फहराया। इसके अलावा विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी भवनों और शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया है और शहीदों को श्रध्दांजलि दी गयी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन पर दिये गये अपने संदेश में कहा कि ”मैं सभी माताओं बहनों और बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सुखद जीवन की मंगल कामना करता हूं।” उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”कश्मीरी भाई बहनों के विकास के लिये एक नया मार्ग प्रशस्त हुआ है और कश्मीर और लद्दाख अब विकास की नयी गाथा लिखने जा रहे हैं। साहसिक निर्णय लेकर भारत की एकता और अखंडता के इतिहास में एक सुनहरा अध्याय लिखने के लिये प्रधानमंत्री जी तथा गृह मंत्री जी का अभिनंदन।” उन्होंने कहा, ”कश्मीरी भाई बहनों के लिये यह स्वतंत्रता दिवस एक नया सवेरा लेकर आया है, उन्हें अनुच्छेद 370 की बेडि।यो से मुक्ति मिली है।”

 

योगी ने कहा, ”आईये संकल्प ले एक नये भारत, नये उत्तर प्रदेश के निर्माण का, जिसमें समाज के हर वर्ग,जाति, पंथ एवं संप्रदाय के लोगो को अपनी संपूर्ण क्षमता के विकास का अवसर मिलें। योगी ने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रध्दांजलि अर्पित करते हुए कहा, ”मां भारती को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए त्याग और समर्पण की नई गाथा लिखने वाले सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को मेरा शत्-शत् नमन। आज उन्हें स्मरण कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। 73वें स्वतंत्रता दिवस की सभी देशवासियों को कोटि-कोटि शुभकामनाएं।” झंडारोहण और परेड में शामिल होने के बाद योगी आदित्यनाथ राजभवन पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने योगी के माथे पर तिलक लगाया और उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधा।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...