back to top

ट्रंप की यात्रा के कुछ दिन बाद शी और पुतिन ने बीजिंग में की बात

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को यहां द्विपक्षीय संबंधों और ईरान, यूक्रेन युद्ध तथा व्यापार सहित प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर व्यापक वार्ता की। दोनों नेताओं की यह बातचीत इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि इससे पहले 14-15 मई को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बीजिंग की यात्रा पर आए थे और उन्होंने भी शी चिनफिंग के साथ ईरान और यूक्रेन युद्ध से लेकर द्विपक्षीय व्यापारिक तनाव और क्षेत्रीय घटनाक्रम पर व्यापक चर्चा की थी।

ग्रेट हॉल आॅफ द पीपुल में वार्ता से पहले, शी चिनफिंग ने पुतिन का औपचारिक स्वागत किया। औपचारिक स्वागत के बाद द्विपक्षीय वार्ता हुई। मंगलवार रात यहां पहुंचे पुतिन का स्वागत चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने किया। अपनी यात्रा से पहले मंगलवार को दिए गए एक वीडियो संबोधन में पुतिन ने कहा कि रूस-चीन संबंध वास्तव में अभूतपूर्व स्तरै पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच नियमित उच्च स्तरीय सहयोग द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने और उनकी असीमित क्षमतौ को उजागर करने के प्रयासों का एक अभिन्न अंग हैं।

चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि शी और पुतिन द्विपक्षीय संबंधों, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और आपसी हित के अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार करेंगे। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने सोमवार को एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, यह पुतिन की चीन की 25वीं यात्रा है और उन्होंने बीजिंग और मॉस्को के बीच घनिष्ठ रणनीतिक संबंधों को रेखांकित किया।

पुतिन की यह यात्रा पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर वैश्विक चिंताओं के बीच हो रही है। ये तनाव ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी के बाद पैदा हुआ है। ईरान रूस और चीन दोनों का करीबी रणनीतिक साझेदार है। अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद चीन ईरान से 90 प्रतिशत तेल आयात करता है।

RELATED ARTICLES

आर्सेनल ने 22 साल में पहली बार प्रीमियर लीग का खिताब जीता

लंदन।आर्सेनल का प्रीमियर लीग फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जीतने का पिछले 22 साल से चला आ रहा लंबा इंतजार आखिरकार मंगलवार को मैनचेस्टर सिटी...

रोम में मेलोनी ने की PM मोदी की मेजबानी: द्विपक्षीय वार्ता से पहले विशेष रात्रिभोज का आयोजन

रोम। द्विपक्षीय वार्ता से पहले इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया और उन्हें ऐतिहासिक कोलोसियम...

रियान पराग का आईपीएल कमेंटेटरों से क्रिकेट पर बात करने का आग्रह

जयपुर। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने आईपीएल के दौरान निजी तौर पर उनको निशाना बनाने वाले टीवी कमेंटेटरों और विशेषज्ञों पर पलटवार...

अमिताभ बच्चन ने अस्पताल जाकर नियमित स्वास्थ्य जांच कराई: सूत्र

मुंबई। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने हाल में अस्पताल जाकर नियमित स्वास्थ्य जांच कराई। यह जानकारी एक सूत्र ने इन खबरों का खंडन करते हुए...

आर्सेनल ने 22 साल में पहली बार प्रीमियर लीग का खिताब जीता

लंदन।आर्सेनल का प्रीमियर लीग फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जीतने का पिछले 22 साल से चला आ रहा लंबा इंतजार आखिरकार मंगलवार को मैनचेस्टर सिटी...

दवा विक्रेताओं की एक-दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को मिली-जुली प्रतिक्रिया

नयी दिल्ली। आनलाइन मंचों की अनियमित प्रथाओं और भारी छूट के खिलाफ आल इंडिया आर्गनाइजेशन आफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स की एक-दिवसीय हड़ताल मिली-जुली प्रतिक्रिया...

रोम में मेलोनी ने की PM मोदी की मेजबानी: द्विपक्षीय वार्ता से पहले विशेष रात्रिभोज का आयोजन

रोम। द्विपक्षीय वार्ता से पहले इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया और उन्हें ऐतिहासिक कोलोसियम...

रियान पराग का आईपीएल कमेंटेटरों से क्रिकेट पर बात करने का आग्रह

जयपुर। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने आईपीएल के दौरान निजी तौर पर उनको निशाना बनाने वाले टीवी कमेंटेटरों और विशेषज्ञों पर पलटवार...

जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर…

ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शहर में जगह-जगह लगे भंडारेलखनऊ। ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा...