back to top

आर्सेनल ने 22 साल में पहली बार प्रीमियर लीग का खिताब जीता

लंदन।आर्सेनल का प्रीमियर लीग फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जीतने का पिछले 22 साल से चला आ रहा लंबा इंतजार आखिरकार मंगलवार को मैनचेस्टर सिटी और बोर्नमाउथ के बीच मैच।-। से ड्रॉ छूटने के साथ ही खत्म हो गया है।इस मैच के बराबर रहने से मिकेल आर्टेटा की टीम 2004 के बाद पहली बार प्रीमियर लीग चैंपियन बन गई। इस प्रतियोगिता में अभी एक दौर के मैच खेले जाने बाकी हैं लेकिन आर्सेनल ने 37 मैच में 82 अंक के साथ चार अंकों की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे स्थान पर काबिज मैनचेस्टर सिटी के अब 37 मैच में 78 अंक हैं।

आर्सेनल के मिडफील्डर डेक्लन राइस ने सोशल मीडिया पर अपने और अपने साथियों के जश्न मनाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की जिसका शीर्षक है, मैंने आपसे कहा था न, हमने कर दिखाया। मैनचेस्टर सिटी को खिताब की दौड़ में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी था। इस तरह से पेप गार्डियोला का
सिटी के साथ खिताब जीतने का आखिरी मौका भी उनके हाथ से चला गया क्योंकि इस दिग्गज कोच ने उन खबरों को खारिज नहीं किया था कि वह सत्र के अंत में क्लब छोड़ने वाले हैं। एमिरेट्स स्टेडियम के बाहर आर्सेनल के प्रशंसकों ने जमकर जश्न मनाया, पटाखे जलाए और सड़कों पर पार्टी की। क्लब के
ट्रेनिंग ग्राउंड में भी जश्न का माहौल था, जहां खिलाड़ी मैच देखने के लिए इकट्ठा हुए थे।जूनियर क्रूपी के पहले हाफ के गोल के बाद एर्लिंग हालैंड ने स्टॉपेज टाइम में बराबरी का गोल करके मैच को रोमांचक बनाया लेकिन सिटी के पास विजयी गोल करने के लिए समय नहीं था।

आर्सेनल के पास अभी चैंपियंस लीग का खिताब जीतने का भी मौका है जिसके फाइनल में उसका सामना 30 मई को पेरिस सेंट जर्मेन से होगा। आर्सेनल की टीम 2023 और 2024 के लगातार दो सत्र में उप विजेता रही थी। सिटी ने 2023 जबकि लिवरपूल ने 2024 में खिताब जीता था। एक बार फिर आर्सेनल ने इस पूरे अभियान में अधिकतर समय तक बढ़त बनाए रखी और बीच में केवल दो अंकों की बढ़त रहने के बावजूद वह आखिर में खिताब हासिल करने में कामयाब रहा।आर्सेनल की आखिरी चैंपियन टीम 2004 की अजेय टीम थी, जिसने लीग में एक भी मैच हारे बिना खिताब जीता था। यह आर्सेनल का कुल 14वां खिताब है।

RELATED ARTICLES

ट्रंप की यात्रा के कुछ दिन बाद शी और पुतिन ने बीजिंग में की बात

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को यहां द्विपक्षीय संबंधों और ईरान, यूक्रेन युद्ध तथा व्यापार...

रोम में मेलोनी ने की PM मोदी की मेजबानी: द्विपक्षीय वार्ता से पहले विशेष रात्रिभोज का आयोजन

रोम। द्विपक्षीय वार्ता से पहले इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया और उन्हें ऐतिहासिक कोलोसियम...

रियान पराग का आईपीएल कमेंटेटरों से क्रिकेट पर बात करने का आग्रह

जयपुर। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने आईपीएल के दौरान निजी तौर पर उनको निशाना बनाने वाले टीवी कमेंटेटरों और विशेषज्ञों पर पलटवार...

अमिताभ बच्चन ने अस्पताल जाकर नियमित स्वास्थ्य जांच कराई: सूत्र

मुंबई। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने हाल में अस्पताल जाकर नियमित स्वास्थ्य जांच कराई। यह जानकारी एक सूत्र ने इन खबरों का खंडन करते हुए...

दवा विक्रेताओं की एक-दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को मिली-जुली प्रतिक्रिया

नयी दिल्ली। आनलाइन मंचों की अनियमित प्रथाओं और भारी छूट के खिलाफ आल इंडिया आर्गनाइजेशन आफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स की एक-दिवसीय हड़ताल मिली-जुली प्रतिक्रिया...

ट्रंप की यात्रा के कुछ दिन बाद शी और पुतिन ने बीजिंग में की बात

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को यहां द्विपक्षीय संबंधों और ईरान, यूक्रेन युद्ध तथा व्यापार...

रोम में मेलोनी ने की PM मोदी की मेजबानी: द्विपक्षीय वार्ता से पहले विशेष रात्रिभोज का आयोजन

रोम। द्विपक्षीय वार्ता से पहले इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया और उन्हें ऐतिहासिक कोलोसियम...

रियान पराग का आईपीएल कमेंटेटरों से क्रिकेट पर बात करने का आग्रह

जयपुर। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने आईपीएल के दौरान निजी तौर पर उनको निशाना बनाने वाले टीवी कमेंटेटरों और विशेषज्ञों पर पलटवार...

जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर…

ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शहर में जगह-जगह लगे भंडारेलखनऊ। ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा...