back to top

विश्व टी20 टीम में हैरान करने वाला खिलाड़ी हो सकता है शामिल : कोहली

इंदौर। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को संकेत दिया कि इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलने वाले कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्घ कृष्णा टी20 विश्व कप में सरप्राइज पैकेज हो सकते हैं।

हालांकि यह देखना होगा कि इस तेज गेंदबाज को न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली भारत की सीनियर टीम में जगह मिलती है या नहीं क्योंकि वह इस देश के दौरे पर जाने वाली भारत ये टीम का हिस्सा नहीं हैं। भुवनेश्वर कुमार स्पोर्ट्स हर्निया और दीपक चाहर स्ट्रेस फ्रेक्चरी लंबे समय के लिए बाहर हो गए हैं और भारत को अतिरिक्त तेज गेंदबाज की जरूरत है।

कोहली ने से में कृष्णा का नाम लिया है जो 2018 के इंग्लैंड दौरे पर भारत ए टीम का हिस्सा थे और उनके पास टीम में जगह बनाने का अच्छा मौका है। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की सात विकेट से जीत के बाद कहा, आपको देखना होगा कि गेंदबाजी कौशल के मामले में कौन से खिलाड़ी समान हैं और आप सीनियर खिलाड़ी को चुनते हैं। मुझे लगता है कि आस्ट्रेलिया में एक खिलाड़ी सरप्राइज पैकेज होगा, सा खिलाड़ी जो तेज गति और उछाल के साथ गेंदबाजी कर सकता है।

प्रसिद्ध कृष्णा ने घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा किया है। इन गेंदबाजों की सभी प्रारूपों में मौजूदगी शानदार है। विश्व कप को देखते हुए हमारे पास पर्याप्त विकल्प हैं। कृष्णा ने विजय हजारे ट्राफी राष्ट्रीय एकदिवसीय टूर्नामेंट में 19 विकेट चटकाए थे लेकिन टी20 में उनका इकोनामी रेट 8.66 है। कोहली मंगलवार को हुए मैच के नतीजे और टीम के प्रदर्शन से खुश हैं। उन्होंने कहा, यह बेहतरीन प्रदर्शन था और इसी तरह हम हर श्रृंखला में आगे बढऩा चाहते हैं। नवदीर्प सैनीी ने शानदार प्रदर्शन किया।

युवा तेज गेंदबाज सैनी ने धारदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट चटकाए। उन्होंने कहा, उसने एकदिवसीय क्रिकेट में अच्छा किया है और टी20 में जसप्रीत, भुवी और शारदुल जैसे अनुभवी खिलाडय़िों के साथ अच्छी गेंदबाजी कर रहा है। यह टीम के लिए काफी अच्छा संकेत है। श्रीलंका के कप्तान लसिथ मलिंगा ने कहा कि उनकी टीम ने लगभग 25 रन कम बनाए। उन्होंने कहा, मुझ्े लगता है कि हमने लगभग 25 रन कम बनाए। हम 160 या इससे अधिक रन बनाना चाहते थे। गेंदबाजों ने अच्छा काम किया।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

शालीमार गैलेंट वेस्ट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से चार मजदूर घायल

लखनऊ। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया। शालीमार गैलेंट वेस्ट प्रोजेक्ट...

नागपुर के संविधान चौक पर करीब 5 घंटे से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया

नागपुर। नागपुर पुलिस ने बुधवार देर रात संविधान चौक पर करीब पांच घंटे से प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को हटाकर पुलिस वाहनों में...