back to top

बाइस में सपा की जीत के लिए जुटें कार्यकर्ता : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी मुख्यालय में सोमवार को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को विभिन्न संगठनों की सैकड़ो महिलाओं ने समाजवादी राखी बांधी। राजपुरोहित पंडित हरि प्रसाद मिश्र ने मंत्रोच्चार के साथ रक्षासूत्र बांधा और अखिलेश के यशस्वी होने की कामना की और विजयीभव का आशीर्वाद दिया।

 

पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में आयी महिलाओं और पार्टी कार्यकतार्ओं ने रक्षाबंधन के पर्व पर 2022 में अखिलेश यादव को दोबारा प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। प्रदेश मुख्यालय के लोहिया सभागार में उपस्थित आधी आबादी ने एक स्वर से समाजवादी सरकार में अखिलेश द्वारा महिला सुरक्षा और सम्मान की दिशा में लिए गये ऐतिहासिक निर्णयों के प्रति आभार प्रकट किया।

 

सपा अध्यक्ष ने महिलाओं को रक्षाबंधन पर्व की बधाई देते हुए यूपी की तरक्की और खुशहाली की कामना की। उन्होंने बहनों को सुरक्षा एवं सम्मान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सपा महिलाओं को समुचित प्रतिनिधित्व देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सड़क से सदन तक सपा ईमानदारी से उनके अधिकारों के पक्ष में हमेशा खड़ी रही है। अखिलेश ने कार्यकतार्ओं से अपील की कि आपसी तालमेल के साथ सभी 2022 में सपा की जीत के लिए चुनाव की तैयारी में जुट जायें।

 

 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में अपहरण, बलात्कार और हत्याओं के कारण महिलाओं का जीना दूभर हो गया है। महिला हिंसा में उत्तर प्रदेश शीर्ष स्थान पर है। सरेराह बहन-बेटियों के साथ छेड़खानी होती है। रक्षाबंधन के दिन भी विचलित करने वाली दुष्कर्म की कई घटनाएं हुई। प्रतापगढ़ में किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। शाहजहांपुर, रामपुर, बांदा से कई घटनाएं हुई। ‘मिशन शक्ति’ तले महिलाएं रौंदी जा रही है। खुद मुख्यमंत्री के गोरखपुर जिले में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी ने बजाया पारंपरिक ढोल, ‘जनजाति भागीदारी उत्सव’ का किया शुभारंभ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 'जनजाति भागीदारी उत्सव' का भव्य शुभारंभ किया। इस...

भारत की सनातन संस्कृति और जापान की शिन्तो संस्कृति के मेल की साक्षी होगी संगम नगरी

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में कुंभ नगरी प्रयागराज में जापानी और भारतीय स्थापत्य कला की साझी विरासत का होगा संगम प्रयागराज । संगम नगरी...

फिल्म गोलमाल 5 में नजर आएंगी करीना कपूर

मुंबई। बालीबुड की जानीमानी अभिनेत्री करीना कपूर 45 की उम्र में भी अपने एक्टिंग स्किल्स और ग्लैमर से लोगों को अपना मुरीद बना लेती...

उत्तराखंड महोत्सव : गीत-संगीत व लोकनृत्य से सजा गोमती तट

10 दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव पंचम दिवसलखनऊ। महोत्सव के पंचम दिवस अपार भीड़, लगभग 150 स्टॉल सब फुल, उनमें मिल रहे विविध हस्तशिल्प उत्पाद, अन्य...

लखनऊ जू : बंदरों को गुड़, हिरण को लहसुन और पक्षी पीएंगे दाल

वन्यजीवों को सर्दी से बचाने के लिए किये जा रहे विशेष इंतजाम लखनऊ। सर्दी का मौसम शुरू होते ही प्राणि उद्यान में वन्यजीवों के रहन-सहन...

पूजा-अर्चना के साथ लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव का शुभारंभ

कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कियालखनऊ। अवध बिहार योजना अवध शिल्प ग्राम (खुला क्षेत्र) लखनऊ उत्तर प्रदेश में लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव का शुभारंभ...

साजन-स्वरांश की गायकी से भक्तिरस में डूबे श्रोता

आरती, सुधा, सत्या, हेमा व संजोली को मिला सम्मानगौरैया संस्कृति महोत्सव : पहली शाम लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के संस्कृति महोत्सव का पहला दिन पद्मभूषण...

ढोलक की थाप से भागीदारी उत्सव का हुआ शुभारंभ

ढोलक की गूंज और जनजातीय कलाकारों के पारंपरिक नृत्य ने बनाया माहौलजनजातीय संस्कृति का दिखा जीवंत प्रदर्शनलखनऊ। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर...

धरोहर में गूंजी पद्मश्री रोनू मजूमदार की बंसी और पं.रघुनंदन का गायन

यूपीएसएनए के स्थापना दिवस समारोह में गायन बना आकर्षण का केन्द्रलखनऊ 13 नवम्बर। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी का स्थापना दिवस समारोह धरोहर गुरुवार...