महिला माह के अंतर्गत नव अंशिका फाउंडेशन की रंगोली प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केन्द्र
-प्रतिभागियों ने दिया संदेश नारी एक रूप अनेक
-मार्च माह के हर रविवार को मनाया जा रहा है द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव
लखनऊ। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से आयोजित नव अंशिका महिला माह के अंतर्गत तीसरे रविवार 15 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर नारी एक रूप अनेक रंगोली प्रतियोगिता 2026 सीजन-5 का आयोजन चारबाग स्थित रवीन्द्रालय लॉन में आयोजित पुस्तक मेला परिसर में किया गया। इन सभी विजेताओं को मार्च माह के अंतिम रविवार 29 मार्च को सम्मानित किया जाएगा। 29 मार्च को केन्द्रीय कार्यक्रम नव अंशिका सर्वश्री सम्मान प्रदान किया जाएगा जिसमें पुरुषों के क्षेत्र में नाम अर्जित करने वाली महिलाओं को अलंकृत किया जाएगा।
नव अंशिका फाउंडेशन संस्था की अध्यक्षा नीशू त्यागी ने बताया कि महिला माह की कड़ी में जहां 1 मार्च को गोमती नगर के रेल विहार कालोनी के घरों में काम करने वाली महिलाओं को नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान से अलंकृत किया गया। वहीं दूसरे रविवार 8 मार्च, महिला दिवस के अवसर पर नारी एक रूप अनेक थीम पर स्लोगन और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। रविवार 15 मार्च को आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में विजयलक्ष्मी गुप्ता, स्मिता पांडेय, दीप शुक्ला ने रंगोली रंगों संग एक से बढ़कर एक रंगोली तैयार की थी। नवरात्र के अवसर पर आटा, हल्दी संग विभिन्न रंगों की दालों का उपयोग करके भी रंगोली का आकर्षण बढ़ाया गया था। इस प्रतियोगिता की निर्णायक ज्योति किरण रत्न ने अपने सम्बोधन में बताया कि भारतीय रंगोली न केवल प्रचलित लोक कला है बल्कि इसका सशक्त आध्यात्मिक आधार भी है। अद्भुत सांझी रंगोली, पानी के ऊपर ही नहीं पानी के नीचे तक उकेरी जाती है। इस प्रतियोगिता में ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर नृत्यांगना और मोटिवेटर स्पीकर अंशिका त्यागी ने बताया कि भारतीय संस्कृति में हमेशा रंगोली को सकारात्मकता से जोड़ा गया है। महाराष्ट्र में जिसे रंगोली कहते हैं वहीं बंगाल में अल्पना, तमिलनाडु में कोलम, राजस्थान में मांडना और उत्तराखंड में ऐपण नाम से लोकप्रिय है। इस अवसर पर संस्था कीअध्यक्ष सहित कई अन्य विशिष्ट जन उपस्थित रहे।
नीशू त्यागी के अनुसार चौथे रविवार 22 मार्च को शिक्षा, खेल, कला आदि क्षेत्र में यश अर्जित करने वाली यूपी की सशक्त बेटियों को नव अंशिका तेजस्वनी सम्मान से अलंकृत दिया जाएगा। इसका मकसद उनकी उपलब्धियों के माध्यम से दूसरों का मार्गदर्शन करना है। चूंकि आठ मार्च महिला दिवस को समर्पित है इसलिए आठ हस्तियों का चयन किया जाएगा।
अंतिम रविवार 29 मार्च को पुरुषों के क्षेत्र में नाम अर्जित करने वाली महिलाओं को नव अंशिका सर्वश्री सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। इसमें भी आठ महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर महिला माह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के उपस्थित विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। शक्तिस्वरूपा उत्सव के लिए हेल्पलाइन का नम्बर 9721700025 है। इसके माध्यम से इस आयोजन और प्रतिभागिता के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है।





