back to top

कनाडा से लखनऊ आई महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का संदेह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय मूल की एक महिला डॉक्टर में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और उनके नमूनों को पुष्टि के लिए पुणे की प्रयोगशाला भेजा गया है।

यह महिला परिवार के साथ कनाडा में रहती हैं और हाल में भारत आई थीं। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के मेडिसिन विभाग के चिकित्सक प्रो डी हिमांशु ने बताया कि महिला हल्के बुखार की शिकायत लेकर बुधवार को अस्पताल आई थी। उनकी जांच की गई तो पता चला कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। दोबारा जांच में भी कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया, इसके बाद महिला डॉक्टर को पृथक वार्ड में रखा गया है और उनके नमूनों को फिर से पुष्टि के लिए पुणे स्थित एनआईवी भेजा गया है। अगर पुणे में स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) में भी उनके नमूने में संक्रमण की पुष्टि हुई तो यह लखनऊ में घातक कोरोना वायरस से संक्रमण का पहला मामला होगा।

प्रो हिमांशु ने बताया कि 35 वर्षीय महिला डॉक्टर और उनका परिवार कनाडा के टोरंटो में रहता है और वह आठ मार्च को अपने पति के साथ लखनऊ अपने रिश्तेदारों से मिलने आई थी। उन्होंने बताया कि उनके पति का भी दो बार परीक्षण किया गया। दोनों जांच रिपोर्ट निगेटिव आई।

उन्हें फिलहाल केजीएमयू में ही रखा गया है लेकिन उन्हें गुरुवार शाम तक अस्पताल से छुटटी दे दी जाएगी। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ संदीप तिवारी ने बताया कि अभी तक राज्य के करीब तीन सौ संदिग्ध मामले केजीएमयू में परीक्षण के लिए आए हैं, जिनमें आगरा के सात और इस महिला डॉक्टर के नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं।

शेष सभी नमूने निगेटिव थे। उन्होंने बताया कि राजधानी लखनऊ के 20 संदिग्ध रोगियों की जांच की गई जिनमें केवल यह एक महिला पाजिटिव पाई गई, शेष 19 निगेटिव पाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

स्पेन ने 16 साल बाद दोहराया इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई (रविवार) को खेले...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी से बातचीत के लिए संपर्क किया, नड्डा से मिलने जा रहे हैं संगठन के प्रवक्ता

नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने सोमवार को दावा किया कि सरकार ने उससे बातचीत के लिए संपर्क किया है और उसके दो...

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर राज्यसभा में हंगामा, तीन बार के बाद बैठक दो बजे तक स्थगित

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शन को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के...

टाटा पावर को 324 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए एसईसीआई से मिला ठेका

नयी दिल्ली। टाटा पावर को सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) से महाराष्ट्र के भिवपुरी स्थित अपनी 1,000 मेगावाट पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना...