back to top

घर का छज्जा गिरने से महिला की मौत, तीन बच्चे घायल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक घर का छज्जा गिरने से 45 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और तीन बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे गौरीबाजार थाना क्षेत्र के गौरीबाजार कस्बे में हुई। पुलिस ने बताया कि सुरौली थाना क्षेत्र के मंझगावां गांव की रहने वाली फूला देवी अपने रिश्तेदारों के घर आई थी और इसी दौरान पड़ोस के एक घर का छज्जा अचानक गिर गया जिससे फूला देवी और तीन बच्चे मलबे में दब गए।

पुलिस ने बताया कि चारों को गौरीबाजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उसने बताया कि बाद में फूला देवी को देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार देर रात उसकी मौत हो गई। घायल बच्चों श्री (चार), आदित्य (तीन) और वीर (दो) को मामूली चोटें आई हैं और प्राथमिक उपचार के बाद वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार राय ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...