back to top

शीतला माता से उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व मंगलवार को श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने परिवार की खुशहाली की कामना के साथ शीतला माता का व्रत रखा। पूरे विधि विधान के साथ माता की पूजा-अर्चना की। मेहंदीगंज स्थित शीतला देवी मन्दिर में सुबह से ही भक्त एक दिन पहले बनाया हलवा, पूड़ी, पुआ आदि पकवान लेकर पहुंचने लगे। शीतला देवी मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष सुनील सैनी ने बताया कि शीतला माता का व्रत रखने से माता चेचक और खसरा जैसे रोगों से बचाती हैं। शीतला माता ग्रीष्मकाल में शीतलता प्रदान करती हैं इसलिए उन्हें शीतलता देने वाली देवी कहा जाता है। शीतला माता की पूजा करने से शरीर स्वस्थ रहता है और परिवार में सुख समृद्धि आती है।

भजन कीर्तन का आयोजन:
पर्व को लेकर अलसुबह से ही महिलाएं सजधज कर हाथों में पूजा सामग्री के थाल लिए मंदिरों में माता शीतला की पूजा आराधना करने पहुंची। जहां पर एक दिन पहले घर पर बनाए गए पुए, पकोड़ी, पूड़ी, राबड़ी, दही आदि पकवानों का भोग लगाया। वहीं महिलाओं के द्वारा व्रत रखे गए और माता शीतला से परिवार वालों की सुख समृद्धि के लिए दुआएं मांगी। इस दौरान महिलाओं ने माता से घर परिवार की सुख समृद्धि की दुआएं भी मांगी। श्रद्धालुओं की ओर से कई स्थानों पर रात्री को मंदिरों में भजन कीर्तन के आयोजन भी किए गए। सामाजिक मान्यता के अनुसार शीतला अष्टमी के दिन शीतला मां का पूजन करने से चेचक, खसरा, बड़ी माता, छोटी माता जैसी बीमारियां नहीं होती और अगर हो भी जाए तो उससे जल्द छुटकारा मिलता है। ऐसी मान्यता है कि माता शीतला शांति की देवी हैं जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों से भक्तों की रक्षा करती हैं।

मांगलिक गीत गाते हुए पहुंची मंदिर:
इंदिरानगर के बालविहार स्थित शीतला माता मंदिर पर महिलाओं ने शीतला माता की विधि विधान से पूजा अर्चना की और ठण्डे भोजन का भोग लगाया। शीतला अष्टमी के अवसर पर तालाब किनारे मन्दिर में महिलाओं ने ठण्डे पकवानों का भोग लगाया। सुबह से ही महिलाओं ने सज धज कर मांगलिक गीत गाते हुए शितला मन्दिर में जाकर ठण्डे पकवानों का भोग लगाया।

नए वस्त्र धारण किए:
शीतलाष्टमी पर शीतलामाता मन्दिरों में महिलाओं का तांता लगा रहा। अल सुबह से ही महिलाएं नए वस्त्र धारण कर समूहों में मंगल गीत गाती हाथों में पूजा के थाल लिए मन्दिर पहुंची।

RELATED ARTICLES

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोपों को बताया माहौल बनाने की कोशिश

प्रयागराज। आध्यात्मिक गुरु आशुतोष ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में प्रयागराज जाते समय कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने...

पहले ही दिन चारधाम यात्रा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक आनलाइन पंजीकरण

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से आॅनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया और पहले ही दिन एक लाख 23...

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैंलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई...

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...

सत्ता और विद्रोह की कहानी है आयलैण्ड आफ ड्रीम्स

संत गाडगे सभागार में हुआ नाटक का मंचनलखनऊ। भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ में अध्ययनरत चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों द्वारा शुभदीप राहा के निर्देशक में...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...