back to top

मोदी की भक्ति आखिर किस तरह का राष्ट्रवाद है: प्रियंका गांधी

अमेठी (उप्र। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा के राष्ट्रवाद पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि भाजपा प्रत्याशियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर वोट मांगना आखिर किस तरह का राष्ट्रवाद है ?

अमेठी लोकसभा सीट के

अमेठी लोकसभा सीट के गांवों के दौरे पर प्रियंका ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा मैं ही मोदी  में कौन सा राष्ट्रवाद है ? राष्ट्रवाद का क्या मतलब है…. इसका मतलब है देशभक्ति और देशप्रेम। देश कौन है…. देश की जनता और उसका प्रेम है। अगर आपको सिर्फ अपना ही मोह है तो यह कैसा राष्ट्रवाद है?  प्रियंका से पूछा गया था कि लोकसभा चुनाव में ज्यादातर भाजपा प्रत्याशी व्यक्तिगत छवि के बजाय मोदी के नाम पर वोट मांगते हुए  मैं ही मोदी  नारे का सहारा ले रहे हैं। क्या राष्ट्रवाद से इसका कोई लेनादेना है?

प्रचार वाले संदेश देना बहुत आसान है

कांग्रेस महासचिव ने मोदी की रैलियों में भीड़ उमड़ने पर कहा कि पैसे के बलबूते जीप और बसों में भरकर लाखों की भीड़ इकट्ठा करके उनके सामने भाषण देना या प्रचार वाले संदेश देना बहुत आसान है। मगर लोगों की समस्याओं को हल करना ही असली बात है। उन्होंने कहा जमीन पर सचाई बिल्कुल अलग है। जब आप लोगों से मिलेंगे, लोगों से बातचीत करेंगे तो उससे दूसरा संदेश निकलता है। वह संदेश मैंने ना तो कभी प्रधानमंत्री जी और ना ही भाजपा के नेताओं द्वारा ग्रहण करते हुए देखा। प्रधानमंत्री अपने ही क्षेत्र में एक भी गांव में नहीं गये, किसी से यह नहीं पूछा कि आपकी क्या समस्याएं हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां जनविरोधी, युवा विरोधी और किसान विरोधी रही हैं।

यहां आवारा पशुओं की बहुत समस्या है

यहां आवारा पशुओं की बहुत समस्या है। किसान रातरात भर बैठकर फसल की चौकीदारी करते हैं। अब भी कई जगहों पर बिजली नहीं आती है। प्रियंका शनिवार की रात अचानक संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज के गेस्ट हाउस पहुंचीं। रात्रि विश्राम के बाद वह सुबह 8 बजे बिना किसी घोषित कार्यक्रम के क्षेत्र में निकल गयीं। प्रियंका अमेठी के गांवों में घूमघूम कर अपने भाई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का प्रचार कर रही हैं। राहुल अमेठी से चौथी बार चुनाव मैदान में हैं। राहुल का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से है। अमेठी मे 6 मई को मतदान होना है।

RELATED ARTICLES

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका में नई तेल रिफाइनरी में निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

वॉशिंगटन/नयी दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका में 50 वर्ष में स्थापित...

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैंलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई...

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...

सत्ता और विद्रोह की कहानी है आयलैण्ड आफ ड्रीम्स

संत गाडगे सभागार में हुआ नाटक का मंचनलखनऊ। भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ में अध्ययनरत चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों द्वारा शुभदीप राहा के निर्देशक में...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...