उत्तर प्रदेश में मौसम सर्द, कुछ स्थानों पर घना कोहरा

लखनऊ। राज्य में रविवार को मौसम शुष्क रहा और कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अलग-अलग स्थानों पर मौसम सर्द होने के साथ ही कोहरे की स्थिति बनी है।

राज्य की राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि प्रयागराज का न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर में 12.3 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी में 10.4 डिग्री सेल्सियस, झांसी में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में 6.6 डिग्री सेल्सियस और आगरा में 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोनभद्र जिले का चुर्क प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

मौसम विभाग के मुताबिक 18 जनवरी को कुछ स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। विभाग ने 18 जनवरी को राज्य के कुछ स्थानों पर मौसम अत्यंत सर्द होने का पूर्वानुमान लगाया है। प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर 19 जनवरी और 20 जनवरी को भी कोहरा पडऩे की भविष्यवाणी की गई है।

RELATED ARTICLES

जम्मू मेल में मृत मिले युवक की शिनाख्त

अलीगढ़। जम्मू मेल में मृत अवस्था में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। वह जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर जिले का रहने...

पुलिस भर्ती में पास हुए 374 अभ्यर्थियों काे नियुक्ति पत्र के लिए आठ बसों से लखनऊ किया गया रवाना

374 आरक्षी नियुक्ति पत्र के लिए लखनऊ रवाना | गृहमंत्री और मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र | गर्मी में पानी और किट की व्यवस्था की गई | मीरजापुर।...

भीषण गर्मी में ओवरहीट हो रहे ट्रांसफार्मरों पर लगे कूलर भी बेअसर, बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल

बार-बार हो रही ट्रिपिंग, ओवरलोडिंग से बढ़े फाल्ट भीषण गर्मी में बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल फर्रुखाबाद। जिले में 41 उपकेंद्रों से शहर व ग्रामीण...

Latest Articles