back to top

प्रदेश भर में लगाये जायेंगे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। प्रदेश भर में रविवार को रक्तदान शिविर लगाये जायेंगे। जिसमें विभिन्न राजकीय एवं गैर-राजकीय संस्थाओं, स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से रोस्टर बनाकर अधिक से अधिक रक्त एकत्रित किया जायेगा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने सभी संस्थानों व अस्पतालों के अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इस विशेष पखवाड़े में मेगा ब्लड डोनेशन कैम्प के जरिए अधिकाधिक रक्त संग्रहण किया जाये। अधिकारियों का कहना है कि इस शिविर का मकसद पखवाड़ा के सभी दिवसों में अधिकाधिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाना है, जिससे प्रतिस्थानी रक्त पर निर्भरता कम करते हुए जरूरतमंदो को प्राथमिकता पर बिना प्रतिस्थानी रक्त की मिल सके।

वहीं प्रदत्त ब्लड कलेक्शन एवं ट्रान्सर्पाेटेशन वैन (बीसीटीवी वैन) का उपयोग करते हुए जिले के दूरस्थ स्थानों यथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, तहसील,ब्लाकों, ग्रामों के साथ-साथ शिक्षण संस्थानो में भी स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही संगोष्ठी के माध्यम से छात्रों व आमजन को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए भावी रक्तदाता पंजीकरण भी किया जायेगा। यह भी सुविधा दी जा रही है कि नये स्वैच्छिक रक्तदाता ई-रक्तकोष पोर्टल पर स्वयं अपना पंजीकरण कर सकते है एवं अपने निकटतम आयोजित होने वाले रक्तदान शिविरों की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इस अभियान के तहत स्वैच्छिक रक्तदाताओं को उनके पुनीत कार्य की सराहना करते हुए उनके विशेष योगदान लिए प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगाl

RELATED ARTICLES

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...