back to top

वीडियो: विपक्ष ने किया दावा, नोटबंदी के बाद 40 फीसदी कमीशन पर बदले गए नोट

नई दिल्ली। कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों ने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर दावा किया कि नोटबंदी के बाद भी 40 फीसदी कमीशन के बदले नोट बदले गए और इस घोटाले के जरिए देश की आम जनता का पैसा लूटा गया जो देशद्रोह है।

विपक्षी दलों के साझा संवाददाता सम्मेलन

विपक्षी दलों के साझा संवाददाता सम्मेलन में जो वीडियो जारी किया गया उसमें यह कथित तौर पर दिखाया गया है कि नोटबंदी के बाद अहमदाबाद के निकट भाजपा के एक कार्यकर्ता ने पांच करोड़ रुपए मूल्य के चलन से बाहर हो चुके नोट बदले और इसके लिए 40 फीसदी कमीशन लिया गया। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने इस वीडियो की जिम्मेदारी लेने अथवा इसे सत्यापित करने से इनकार करते हुए कहा कि यह वीडियो एक समाचार पोर्टल से डाउनलोड किया गया है। संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खडग़े, गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल, राजद के मनोज झा एवं लोकतांत्रिक जनता दल के शरद यादव तथा कुछ अन्य विपक्षी नेता मौजूद थे।

यह वीडियो सवाल उठाता है

सिब्बल ने कहा, यह वीडियो सवाल उठाता है कि जब देश की आम जनता कुछ हजार रुपए के लिए मुश्किल का सामना कर रही थी तो उस वक्त गुजरात में भाजपा के कार्यकर्ता के पास इतने पैसे कहां से आए? उन्होंने कहा, देश को फैसला करना है कि चौकीदार कौन है और चोर कौन है? यह भी तय करना है कि देशभक्त कौन है और देशद्रोही कौन है? एक सवाल के जवाब में सिब्बल ने कहा, यह देशद्रोह किया गया है। आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला है। हमारी सरकार बनने पर हम इसकी जांच कराएंगे। विपक्ष के नेताओं के आरोप पर फिलहाल भाजपा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

एयरशो में बड़ा हादसा: दो F-18 लड़ाकू विमान टकराकर क्रैश, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित

दिल्ली। अमेरिकी नौसेना के एक एयरशो के दौरान बड़ा हादसा सामने आया, जब दो आधुनिक F/A-18 हॉरनेट लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकराकर...

7 घंटे की रेड के बाद AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की कार्रवाई

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को सोमवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह...

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सोना कारोबारी बंटी के तीन ठिकानों पर छापेमारी, वित्तीय लेनदेन की जांच तेज

तरनतारन। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) (ईडी) की विशेष टीम ने सोमवार को पंजाब के में सोना कारोबारी बिक्रमजीत सिंह उर्फ बंटी के तीन अलग-अलग ठिकानों...

बसपा प्रमुख मायावती का सरकारों को संदेश: संविधान और धर्मनिरपेक्षता से समझौता नहीं

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद सामने आई हिंसा की घटनाओं को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों को कड़ी...

लुधियाना के 8 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार मिले धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना शहर में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार को शहर...

मलेशिया मास्टर्स में फ्रांस से बदला चुकता करने की कोशिश करेंगे भारतीय खिलाड़ी

कुआलालंपुर। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मंगलवार से यहां शुरू होने वाले मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट के पुरुष एकल में अपने प्रदर्शन में सुधार करके...