back to top

अवैध धर्मांतरण के आरोप में विहिप ने केजीएमयू प्रशासन पर लगाये आरोप

लखनऊ । विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हजरतगंज में किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में कथित अवैध धर्मांतरण गतिविधियों का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ जल्द और कड़ी कार्वाई की मांग की। बड़ी संख्या में विहिप के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और लव जिहाद बंद करो जैसे नारे लगाए। उन्होंने अधिकारियों पर केजीएमयू परिसर में संदिग्ध गतिविधियों को रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाया।

प्रदर्शनकारियों ने मामले की जांच कर रहे विशेष कार्य बल (एसटीएफ) से जांच में तेजी लाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्वाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया। विहिप के स्थानीय नेता विजय प्रताप ने आरोप लगाया कि ये घटनाएं धर्मांतरण के एक संगठित प्रयास की ओर इशारा करती हैं। उन्होंने कहा,विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के प्रयासों से यह खुलासा हुआ है। इस साजिश के पीछे और भी लोग हैं जिन्हें सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने केजीएमयू के कुछ अधिकारियों को हटाने और पूरे मामले की व्यापक जांच की भी मांग की। यह विरोध प्रदर्शन कैसरबाग पुलिस द्वारा एक नर्सिंग छात्रा से कथित बलात्कार और ब्लैकमेल के मामले में केजीएमयू के इंटर्न मोहम्मद आदिल को गिरफ्तार करने के एक दिन बाद हुआ।

पुलिस ने बताया कि आदिल केजीएमयू में इंटर्नशिप करता है और कैसरबाग के एक फ्लैट में रह रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसने छात्रा से दोस्ती की, शादी का वादा करके उसका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए। अधिकारी ने बताया कि जब उसने शादी का दबाव डाला तो छात्रा ने मना कर दिया, और आदिल ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। 29 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई गई और बाद में मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले के केजीएमयू यौन शोषण और कथित धर्मांतरण मामले के साथ समान पहलू हैं, लेकिन अब तक कोई प्रत्यक्ष संबंध स्थापित नहीं हुआ है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आदिल का डॉ. रमीजुद्दीन से कोई संबंध था, जो फिलहाल जेल में हैं। इस महीने की शुरूआत में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. रमीजुद्दीन नाइक को शादी का वादा करके महिला डॉक्टर का यौन शोषण करने, उसे गर्भपात के लिए मजबूर करने और धर्म बदलने के लिए दबाव डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उत्तर प्रदेश पुलिस इस मामले को संभावित संगठित धर्म परिवर्तन गिरोह के रूप में देख रही है।

केजीएमयू ने आंतरिक जांच के बाद डॉ. नाइक पर आरोपों को सच पाया और उन्हें एमडी कोर्स से हटा दिया। कुलपति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जांच के नतीजों और की गई कार्वाई से अवगत कराया। पुलिस ने पीलीभीत के एक मुस्लिम मौलवी से भी पूछताछ की है और घटनाओं के क्रम तथा अन्य संभावित संलिप्त लोगों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी रखी है।

RELATED ARTICLES

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका में नई तेल रिफाइनरी में निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

वॉशिंगटन/नयी दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका में 50 वर्ष में स्थापित...

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैंलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई...

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...

सत्ता और विद्रोह की कहानी है आयलैण्ड आफ ड्रीम्स

संत गाडगे सभागार में हुआ नाटक का मंचनलखनऊ। भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ में अध्ययनरत चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों द्वारा शुभदीप राहा के निर्देशक में...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...