back to top

गोरखपुर में जल्द शुरू होगा पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय : योगी

‘नेट जीरो एनर्जी’ के कॉन्सेप्ट पर बनाया जाए महाविद्यालय

सीएम ने गोरखपुर में प्रस्तावित पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय
के निर्माण में विस्तृत परियोजना का किया अवलोकन

महाविद्यालय पूर्वी यूपी, पश्चिमी बिहार और पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के पशुपालकों के लिए होगा उपयोगी

विशेष संवाददाता लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में प्रस्तावित पशुचिकित्सा विज्ञान महा विद्यालय का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए है। उन्होंने प्रस्तावित पशु चिकित्सा विज्ञान महा विद्यालय परिसर को ‘नेट जीरो एनर्जी’ के कॉन्सेप्ट पर बनाने पर बल दिया। साथ ही, स्थापत्य में आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए हरित परिसर के विकास पर जोर दिया। प्रारम्भिक चरण में यहां स्नातक स्तर पर 100 विद्यार्थियों के प्रवेश की व्यवस्था होगी।

मुख्यमंत्री बुधवार को अपने सरकारी आवास पर गोरखपुर में प्रस्तावित पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के निर्माण के सम्बन्ध में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट का अवलोकन कर रहे थे। उन्होंने महाविद्यालय का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश देते हुए कहा कि पशु चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में अनेक सम्भावनाएं हैं।

गोरखपुर में स्थापित होने जा रहा पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय, मथुरा स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विवि एवं गो अनुसंधान संस्थान से सम्बद्ध होगा। महाविद्यालय की स्थापना और वहां उपलब्ध होने वाली सेवाओं-सुविधाओं के सम्बन्ध में विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों से समन्वय स्थापित किया जाए।

यह महाविद्यालय पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बिहार और पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के पशुपालकों के लिए सर्वथा उपयोगी होगा। प्राचीन काल में शालिहोत्र रचित ‘शालिहोत्र संहिता’ में उल्लिखित 12000 से अधिक श्लोक पशु चिकित्सा में हमारा बेहतर मागर्दशन करते हैं। आधुनिक युग में इस क्षेत्र में बहुत प्रगति हुई है। बड़ी संख्या में युवा इस क्षेत्र में शोध-अध्ययन-अध्यापन से जुड़ने को उत्सुक हैं।

महाविद्यालय के स्वरूप पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन चरणों में विकसित होने वाले इस महाविद्यालय के लिए 80 एकड़ भूमि चिन्हित की जा चुकी है। महा विद्यालय के विशाल परिसर में हॉस्पिटल ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉक, स्टाफ क्वार्टर, छात्रावास जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ पशु चिकित्सा विज्ञान से जुड़ी विभिन्न विधाओं के शोध अध्ययन केंद्रों की स्थापना की जानी चाहिए।

बड़े पशुओं के लिए भूतल और छोटे पशुओं के लिए सुविधानुसार प्रथम तल पर चिकित्सा व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने पोल्ट्री साइंस, डेयरी सेक्टर के अलावा पशु नस्ल सुधार के लिए शोध आदि के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

प्रधानमंत्री मोदी ने पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

पुडुचेरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुडुचेरी पहुंचने पर रविवार को जोरदार स्वागत किया गया और उन्होंने यहां बुनियादी ढांचे, शहरी सेवाओं, औद्योगिक विकास, शिक्षा,...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...