back to top

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में दो बार महसूस किए गए भूकम्प के झटके

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में बृहस्पतिवार को दो बार हल्की तीव्रता के भूकम्प के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भूकम्प के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 मापी गई। इसका केंद्र जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर डुंडा में दर्ज किया गया।

भूकंप का दूसरा झटका 34 मिनट बाद 11.58 बजे

भूकंप का दूसरा झटका 34 मिनट बाद 11.58 बजे महसूस किया गया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 आंकी गई। इसका केंद्र भी उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर डुंडा में दर्ज किया गया। उत्तरकाशी, भटवाड़ी, जोशियाड़ा, ज्ञानसू, डुंडा, चिन्यालीसौड समेत जिले के कई क्षेत्रों में महसूस हुए इन झटकों से भयभीत लोग घरों से बाहर निकल आए। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने बताया कि भूकंप से जिले में कहीं भी किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि वायरलेस और दूरभाष से सभी तहसीलों से भूकम्प की जानकारी ली गई है और कहीं से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं हैं।

RELATED ARTICLES

एयरशो में बड़ा हादसा: दो F-18 लड़ाकू विमान टकराकर क्रैश, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित

दिल्ली। अमेरिकी नौसेना के एक एयरशो के दौरान बड़ा हादसा सामने आया, जब दो आधुनिक F/A-18 हॉरनेट लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकराकर...

7 घंटे की रेड के बाद AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की कार्रवाई

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को सोमवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह...

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सोना कारोबारी बंटी के तीन ठिकानों पर छापेमारी, वित्तीय लेनदेन की जांच तेज

तरनतारन। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) (ईडी) की विशेष टीम ने सोमवार को पंजाब के में सोना कारोबारी बिक्रमजीत सिंह उर्फ बंटी के तीन अलग-अलग ठिकानों...

बसपा प्रमुख मायावती का सरकारों को संदेश: संविधान और धर्मनिरपेक्षता से समझौता नहीं

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद सामने आई हिंसा की घटनाओं को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों को कड़ी...

लुधियाना के 8 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार मिले धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना शहर में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार को शहर...

मलेशिया मास्टर्स में फ्रांस से बदला चुकता करने की कोशिश करेंगे भारतीय खिलाड़ी

कुआलालंपुर। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मंगलवार से यहां शुरू होने वाले मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट के पुरुष एकल में अपने प्रदर्शन में सुधार करके...