back to top

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पत्नी मेलानिया कोरोना वायरस से संक्रमित

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। ट्रम्प ने गुरुवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ट्रम्प ने ट्वीट किया, आज रात, मेलानिया और मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। हम तत्काल पृथक-वास और उपचार की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। हम इसका एकसाथ सामना करेंगे।

ट्रम्प के डॉक्टर सीन कॉनली ने कहा, राष्ट्रपति और प्रथम महिला दोनों अभी स्वस्थ हैं और इलाज के दौरान उन्होंने व्हाइट हाउस में अपने घर में रहने का ही फैसला किया है। डॉक्टर ने कहा, आश्वस्त रहें, मुझे उम्मीद है कि उपचार के दौरान राष्ट्रपति बिना किसी व्यवधान के अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते रहेंगे। मैं आपको इस संबंध में जानकारी देता रहूंगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मोदी ने ट्वीट कर कहा, मैं मेरे मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के जल्द से जल्द स्वस्थ होने और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

ट्रम्प के चिकित्सक कॉनली ने बताया कि गुरुवार शाम उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उन्होंने कहा, मैं और व्हाइट हाउस का चिकित्सकीय दल उन पर नजर बनाए हैं। मैं हमारे देश के चिकित्सा पेशेवरों और संस्थानों द्वारा प्रदान किए गए समर्थन की सराहना करता हूं। व्हाइट हाउस के बाहर ट्रम्प के सभी दौरे और बैठकें रद्द कर दी गई हैं। उन्हें आखिरी बार बृहस्पतिवार दोपहर न्यूजर्सी से व्हाइट हाउस लौटते समय देखा गया था।

इस बीच, मेलानिया ने ट्वीट किया, जैसा कि इस साल ढेर सारे अमेरिकियों ने किया, ट्रम्प और मैं भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अब पृथक-वास में हैं। हम ठीक महसूस कर रहे हैं और मैंने अपनी सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। कृपया सुनिश्चित करें कि आप सुरक्षित हों। हम एकसाथ इससे निपटेंगे। अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कायले मैकनेनी ने भी ट्रम्प और मेलानिया के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। व्हाइट हाउस ने कई कार्यक्रमों के रद्द हाने के बाद नया कार्यक्रम जारी किया है।

व्हाइट हाउस ने कहा, राष्ट्रपति कोविड-19 संवदेनशील बुजुर्गों के समर्थन में एक फोन कॉल की मेजबानी करेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे कुछ ही घंटे पहले ट्रम्प ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर बताया था कि उनकी करीबी सहयोगी होम हिक्स के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, और इसके बाद उन्होंने (ट्रम्प) खुद को पृथक कर लिया है। राष्ट्रपति ने तब बताया था कि उन्होंने और प्रथम महिला मेलानिया ने भी कोविड-19 की जांच कराई है और उसकी रिपोर्ट का उन्हें इंतजार है।

ट्रम्प ने तब ट्वीट किया था, होप हिक्स, जो बड़ी मेहनत से काम कर रही थीं, उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। प्रथम महिला (मेलानिया) और मैं अपनी जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, हम पृथक रहेंगे। होप हिक्स ने इस सप्ताह की शुरुआत में एयर फोर्स वन में राष्ट्रपति के साथ यात्रा की थी। अमेरिका में अभी तक 70 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और दो लाख से अधिक लोगों की इससे मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

महिला आरक्षण विधेयक ….. सत्तारूढ़ दल का सपा-कांग्रेस पर हमला तेज, विपक्ष ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

अपर्णा सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू हैं, इसलिए भी उनके इस प्रतिरोध से सियासी पारा चढ़...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...