back to top

उर्वशी रौतेला ने शेयर की स्कूल की ग्रुप फोटो

कहा-ढूंढ सको तो ढूंढ लो

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार उर्वशी रौतेला अपने स्टाइल और लग्जरी लाइफ के लिए अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। साल 2012 की मिस यूनिवर्स रह चुकी उर्वशी अपनी खूबसूरती के लिए काफी मशहूर हैं। ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतने के बाद उन्होंने अपनी किस्मत बॉलीवुड में भी आजमाई। आज वह अपने अभिनय और डांस के जरिए करोड़ों फैंस की पसंदीदा हीरोइन हैं। एक के बाद एक उन्हें कई फिल्में ऑफर की जा रहीं हैं। इसके अलावा उनके पास कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स भी हैं। हाल ही में वो एक म्यूजिक एलबम वर्साचे बेबी में भी दिखाई दीं थीं। इस वीडियो की शूटिंग दुबई में हुई थी। ये वीडियो इजिप्ट के सुपरस्टार ‘मोहम्मद रमजान’की आवाज में रिकॉर्ड हुई थी। उर्वशी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उर्वशी के 39.8 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है। ये ग्रुप फोटो उनके स्कूल के दिनों की है, जिसमें वो अपने बाकी क्लासमेट्स और टीचर्स के साथ नजर आ रही हैं। इसको शेयर करते हुए उन्होंने अपने फैंस को चैलेंज किया है कि वो उन्हें इस तस्वीर में पहचानें।

 

उर्वशी के फैंस इसको लेकर अलग अलग कयास लगा रहे हैं। इस फोटो में सभी बच्चे स्कूल ड्रेस में नजर आ रहे हैं। फ्रंट रो में बच्चों के साथ स्कूल की टीचर्स और प्रिंसिपल भी बैठी हुईं हैं। उन्होंने अपने फैंस को चैलेंज दिया है कि लोग उन्हें इस तस्वीर में ढूंढ कर दिखाएं। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है ‘अगर ढूंढ सकते हो तो ढूंढ लो BabyUrvi। बेस्ट कैप्शन जीतेगा’। इस पोस्ट के बाद से उनके फैंस उर्वशी की इस तस्वीर में ढूंढने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। आप भी ध्यान से इस तस्वीर को देखिए और बताइए कौन हैं इन तस्वीरों में बेबी उर्वशी? ये कोई पहला मौका नहीं है, जब उर्वशी ने अपने दोस्तों के साथ तस्वीरें साझा की हो। इससे पहले भी वह सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरों को पोस्ट करती रही हैं। बॉलीवुड की बड़ी स्टार होने का बावजूद भी वह अक्सर अपने स्कूल और कॉलेज के दोस्तों के साथ री-यूनियन पार्टी करती रहती हैं। वह अक्सर अपनी बेस्टफ्रेंड स्वाति के साथ भी अपनी फोटो शेयर करती हैं। हाल ही में उर्वशी रौतेला का सिंगर गुरु रंधावा के साथ नया गाना ‘डूब गए’ रिलीज हुआ है। ये गाना फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। इसके साथ वह इन दिनों रणदीप हुड्डा के साथ वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में दिखाई देंगी। इसके साथ ही वह जल्द तमिल फिल्म में डेब्यू करने जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...