back to top

यूपी : मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव, 5463 नए मामले

  • प्रदेश में फिर सामने आये 5,463 नये केस, 79 और ने तोड़ा दम

  • लखनऊ में 792 की रिपोर्ट पॉजिटिव, 12 की मौत

लखनऊ। पंचायती राज मंत्री उपेंद्र सिंह चौहान के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के एक और मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गये हैं। इसके साथ ही गुरुवार को प्रदेश में 5,463 लोग पॉजिटिव पाये गये हैं, जबकि 79 और लोगों की मौत हो गयी है।

लखनऊ में प्रदेश में सबसे ज़्यादा 792 नये केस मिले हैं और 12 लोगों ने महामारी के प्रभाव में दम तोड़ दिया है। वैसे भी उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को मिले नये मामलों के बाद प्रदेश में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2,10,091 हो गई है। प्रदेश में महामारी से गुरुवार को 79 और लोगों की जान चली गयी है। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 3217 हो गया है।

योगी सरकार में एमएसएमई मंत्री सिंह ने गुरुवार को ट्विटर करने अपने संक्रमित होने की खुद ही पुष्टि की है। उन्होंने ट्वीट किया है,’कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है और डॉक्टर्स की सलाह से मैंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं अपनी जांच करवा लें।’ सिंह सरकार के 12वें मंत्री हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

संक्रमण की रफ़्तार से राजधानी लखनऊ को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। यहां एक बार फिर प्रदेश में सबसे ज़्यादा 792 नये संक्रमित मिले हैं। इसके बाद लखनऊ और इसके आसपास के इलाकों में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 24,678 हो गयी है। शहर में महामारी से 12 और लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद अब तक राजधानी में 335 लोग मर चुके हैं। लखनऊ में अभी भी सबसे ज़्यादा 6791 एक्टिव केस हैं। हालांकि यहां अब तक 17,354 लोग इलाज के बाद स्वस्थ्य हो कर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।

लखनऊ के बाद गुरुवार को कानपुर नगर में 10, उन्नाव, शाहजहांपुर, सहारनपुर, गोरखपुर में 4-4, कुशीनगर में 3, वाराणसी, बरेली, मुरादाबाद, बलिया, जौनपुर, रामपुर, बस्ती, ललितपुर में 2-2, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, अयोध्या, आजमगढ़, ग़ाज़ीपुर, पीलीभीत, सुल्तानपुर, इटावा, प्रतापगढ़, बिजनौर, अमरोहा, रायबरेली, मऊ, अमेठी, कानपुर देहात, कौशाम्बी, आंबेडकर नगर, बांदा, हमीरपुर और हाथरस में 1-1 मरीज़ की मौत हो गयी है।

साथ ही लखनऊ के बाद गुरुवार को सबसे ज़्यादा 351 मामले प्रयागराज में सामने आये हैं। वहां के अलावा कानपुर नगर में 281, गोरखपुर में 232, सहारनपुर में 163, अलीगढ में 154, ग़ाज़ियाबाद में 151, वाराणसी, मुरादाबाद में 146-146, बरेली में 127, महराजगंज में 114, बाराबंकी में 113, गौतम बुद्ध नगर में 112, अयोध्या में 109 और मेरठ में 98 नये संक्रमित सामने आये हैं।

अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश अवस्थी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि प्रदेश में 52,309 कोरोना के एक्टिव मामले हैं, जिसमें 26,504 मरीज होम आइसोलेशन, 2348 लोग प्राइवेट हास्पिटल में, 245 मरीज सेमी पेड फैसिलिटी में और बाकी के कोरोना संक्रमित एल-1, एल-2, एल-3 के कोरोना अस्पतालों में है। प्रदेश में अब तक 1,52,493 मरीज इलाज और पूरी तरह से स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।

अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की टेस्टिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में बुधवार को एक दिन में 1,38,378 सैंपलों की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक 50,80,205 सैंपलों की जांच की गयी है, जो अब तक का सबसे ज़्यादा कोरोना टेस्टिंग का कीर्तिमान है। अब 50 लाख टेस्ट करने वाला उत्तर प्रदेश देश में पहले पायदान पर है। उन्होंने बताया कि ई-संजीवनी पोर्टल का लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है। बुधवार को 1,829 लोगों ने ई-संजीवनी पोर्टल का प्रयोग करते हुए डाॅक्टरों से सलाह ली। अब तक 45,296 लोगों ने ई-संजीवनी पोर्टल पर चिकित्सीय परामर्श ले चुके हैं।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

शालीमार गैलेंट वेस्ट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से चार मजदूर घायल

लखनऊ। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया। शालीमार गैलेंट वेस्ट प्रोजेक्ट...

नागपुर के संविधान चौक पर करीब 5 घंटे से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया

नागपुर। नागपुर पुलिस ने बुधवार देर रात संविधान चौक पर करीब पांच घंटे से प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को हटाकर पुलिस वाहनों में...