back to top

यूपी उपचुनाव : मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में दो समूह भिड़े, किया पथराव

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान के दौरान बुधवार को ककरौली गांव में दो समूह आपस में भिड़ गए और पथराव किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिषेक सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। सिंह ने कहा, स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टकराव का कारण क्या है?

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के उम्मीदवार मोहम्मद अरशद ने संवाददाताओं से कहा कि निर्वाचन क्षेत्र के ककरौली इलाके में मतदान प्रतिशत कम रहा। उन्होंने आरोप लगाया, पुलिस मतदाताओं को परेशान कर रही है, उन्हें घर से बाहर निकलने नहीं दे रही है। वे लोकतंत्र के इस पर्व के दौरान लोगों से दुश्मनों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया, यह लोगों का चुनाव नहीं है, यह सरकार का चुनाव है।

अरशद ने कहा कि पुलिस ने उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार सुम्बुल राणा ने भी आरोप लगाया कि पुलिस मतदाताओं को वोट डालने से रोकने के लिए उनके पहचान पत्र की जांच के नाम पर परेशान कर रही है। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) की उम्मीदवार मिथलेश पाल ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें निर्वाचन क्षेत्र के बाहर से लोगों को फर्जी मतदान के लिए बुलाए जाने के बारे में जानकारी मिली है। उन्होंने आरोप लगाया, इन लोगों को मदरसों और स्कूलों में ठहराया गया है।

पाल ने यह भी दावा किया कि बुर्का पहनी महिलाओं द्वारा फर्जी मतदान किया जा रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की टिप्पणी कि पुलिसकर्मियों को मतदाताओं के पहचान पत्र नहीं जांचने चाहिए, इस पर पाल ने कहा कि फर्जी मतदान को रोकने के लिए उन्हें निश्चित रूप से इसकी जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा, यह सब पुलिस के लचीले रवैये के कारण हो रहा है। हमने शिकायत की है, लेकिन पुलिस फिलहाल कुछ नहीं कर पा रही है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

निराला नगर में साईंमय वातावरण में धूमधाम सें फूलों की होली मनाई गई

लखनऊ। जे सी गेस्ट हाउस, निराला नगर में साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ द्वारा एक साईं संध्या आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर विश्व में...

बसपा संस्थापक कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बोलीं-सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली असली...

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विरोधी दलों की कथनी और करनी में भारी अंतर होने...

दुबई की कंपनी केरल में करेगी 52,600 करोड़ रुपये का निवेश

तिरुवनंतपुरम। दुबई की कंपनी सोलस्टिस डेटा ने कन्नूर जिले के मट्टनूर में केइन्फ्रा औद्योगिक पार्क में 52,600 करोड़ रुपये कर निवेश करने के लिए...

पुस्तक मेला : पाठकों को भा रही है अलग-अलग विषयों की किताबें

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : तीसरा दिन यहां हैं हकीम लुकमान के चमत्कारी नुस्खे और विश्वगुरु भी प्रेम एक नदी से, भाव सुमन की...

समाज की उत्थान के लिए शिक्षा और एकजुटता पर दिया जोर

पटवा महासभा का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न लखनऊ। पटवा महासभा द्वारा सरोजिनी नगर स्थित राज बब्बर गेस्ट हाउस में हर्षोल्लास के साथ...

ईसुरी के फाग से महका बुन्देलखण्ड परिषद का होली मिलन

फूलों की होली में बिखरे बुन्देली लोक रंग लखनऊ। बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा रविवार को गोमती नगर के एल्डिको ग्रीन स्थित एफिल...

30 और 31 को लखनऊ में होगा ‘यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव-2026 ‘

समारोह में शामिल होंगी नामचीन फिल्मी और उद्योग जगत की हस्तियांलखनऊ। द फिल्म सोसाइटी आॅफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 30 और 31 मार्च...

महिलाओं को मिला नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान

महिला माह के अंतर्गत नव अंशिका फाउंडेशन की रंगोली प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केन्द्र-प्रतिभागियों ने दिया संदेश नारी एक रूप अनेक-मार्च माह के हर...

फूल देई, छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार…

लोकपर्व फूलदेई पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गयालखनऊ। कल्याणपुर स्थित आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के मुख्यालय में उत्तराखंड का पावन लोकपर्व फूलदेई...