back to top

विपक्ष को नहीं पच रहा उत्तर प्रदेश का विकास: श्रीकांत शर्मा

 

  • अपराधियों के समर्थन में सड़क पर उतरा है विपक्ष
  • जितना निवेश 2 साल में आया उतना 10 साल में भी नहीं हुआ
  • प्रदेश में केवल जेल ही है भ्रष्टाचारियों, अपराधियों की जगह

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि मुद्दा विहीन विपक्ष आपसी प्रतिस्पर्धा में आगे निकलने की होड़ और मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए अनर्गल प्रलाप कर रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को उत्तर प्रदेश का विकास पच नहीं रहा है। सपा द्वारा शुक्रवार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर किये गए प्रदेश व्यापी धरने और प्रदर्शन पर तंज कस्ते हुए शर्मा ने कहा कि इन्होंने प्रदेश में केवल भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद ही किया है। आज प्रदेश में कानून का राज है, बड़े पैमाने पर निवेश से रोजगार आ रहा है तो प्रदेश का विकास इन्हें कष्टदायी लग रहा है, क्योंकि इनका व्यक्तिगत विकास रुक रहा है।

 

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने, निवेश ले आने, युवाओं को बेहतर शिक्षा-रोजगार, किसानों की आय को दोगुना करने और सभी को सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में कानून का ही राज है इसीलिए निवेशक आकर्षित हो रहे हैं। इन्वेस्टर समिट में हुए 4.68 लाख करोड़ के एमओयू को जमीन पर उतारने का काम तेजी से जारी है। जुलाई 2018 में 60 हजार करोड़ की 81 परियोजनाओं में से 35 जमीन पर उतर चुकी है, बाकी निमार्णाधीन हैं। अभी 28 जुलाई 2019 को हुए दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 65 हजार करोड़ की 292 परियोजनाओं का शिलान्यास भी गृह मंत्री श्री अमित भाई शाह के हाथों हुआ। यह बताने के लिए पर्याप्त है कि निवेशकों को उत्तर प्रदेश लुभा रहा है।

 

उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि सपा और बसपा के 10 वर्षों के कार्यकाल में इतना निवेश भी नहीं आया था जितना योगी सरकार ने 2 साल में जमीन पर उतार दिया। इसका एक ही कारण है कि तब अपराधी नेताओं और मंत्रियों की गाड़ियों में उनके साथ बैठकर घूमते थे। आज अपराधियों की जगह जेल है। यह बात जनता भी जानती है, इसीलिए उसने 2014 में केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का मौका दिया। 2017 में जनता ने हम पर भरोसा जताकर राज्य में •भाजपा की सरकार बनाई। 2018 के नगर निकाय चुनावों में भी जनता का भरोसा कायम रहा और 2019 में केंद्र में दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार चुनकर जनता ने हमारी प्रमाणिकता पर अपनी मोहर लगाई।

शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 9,549 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 6,214 दुर्दांत अपराधी हैं। 1,384 अपराधी पुलिस कार्रवाई में घायल हुए हैं तथा 90 दुर्दांत पुरस्कार घोषित तथा समाज की सुरक्षा को खतरा बने अपराधी पुलिस मुठभेड़ में मारे गये हैं। 16,165 अभियुक्तों ने अपनी जमानत निरस्त कराकर आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अपराधों में उल्लेखनीय कमी देखने को मिली है।

 

सोनभद्र मे हुए नरसंहार को लेकर उन्होंने कहा कि यह किसी से छिपा नहीं है कि सोनभद्र-मिजार्पुर में कांग्रेसियों और सापाइयों ने मिलकर आदिवासी किसानों की जमीने लूटकर खून-खराबा करवाया। रामपुर में सपा के लोकसभा सांसद ही जमीने कब्जाने में लगे रहे। सरकार ने कार्यवाही की तो पूरी पार्टी भूमाफिया को बचाने में लग गई। विपक्षियों को यह समझना होगा कि सरकार सख्त है और आरोपी कितना भी बड़ा क्यों न हो कानून उसको उसकी सही जगह पहुंचाने का काम जरूर करेगा।

 

शर्मा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था सुदृढ़ कर देश के भीतर उत्तर प्रदेश का परसेप्शन बदला है। कभी अपराध प्रदेश के रूप में पहचाने जाने वाला प्रदेश विकास की मुख्यधारा से जुड़ा है और हर पैमाने पर बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय महत्व रखने वाला प्रयागराज कुम्भ हो या प्रवासी भारतीय दिवस, बिना किसी बाधा के लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराया जाना भी इस बात को प्रमाणित करता है कि यूपी में कानून का राज है।

RELATED ARTICLES

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...

सांसद मार्ग थाने के बाहर राहुल गांधी धरने पर बैठे,पैलेट गन केस पर FIR दर्ज करने की मांग पर अड़े

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पेलेट गन मामले को लेकर शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग स्थित पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कार्यालय के बाहर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...