back to top

निकम्मी सरकारों की वजह से उप्र बना बेरोजग़ारी और प्रवासी मज़दूरों की राजधानी : लल्लू

लखनऊ। राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से मंगलवार को युवा कांग्रेस ने नौकरी संवाद की शुरुआत की और इसमें युवाओं की व्यथा-कथा पर मंथन किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा, जो उत्तर प्रदेश कभी अपनी युवा शक्ति की वजह से भारत का केन्द्र बिंदु हुआ करता था, आज निकम्मी सरकारों की वजह से बेरोजग़ारी और प्रवासी मज़दूरों की राजधानी बन गया है।

कांग्रेस मुख्यालय से मंगलवार को जारी बयान के अनुसार युवा कांग्रेस नौकरी संवाद के जरिए पूरे प्रदेश में बेरोजग़ार नौजवानों के बीच जाकर ब्लाक स्तर पर संवाद करके नौजवानों को जोड़ेगी। युवा कांग्रेस इस अभियान के तहत गांव-गांव जाकर बेरोजगारों को जोड़ेगी। बेरोजगारों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए युवा दिवस और काँग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा मंगलवार से नौकरी संवाद अभियान प्रारंभ किया गया।

उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय ने कहा, उत्तर प्रदेश में जहाँ एक तरफ लाखों युवा अपनी नौकरियों में चयन का इंतजार कर रहे हैं वहीं करोड़ों युवा किसी भी तरह के रोजग़ार पाने से वंचित हैं। युवा कांग्रेस पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ओमवीर यादव ने युवा जनादेश , नौकरी की बात पोस्टर के जरिए इस अभियान के बारे में विस्तार से बताया।

इसके साथ ही नौकरी अभियान प्रोग्राम लॉन्चिंग में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश की स्थिति यह है कि जनता श्मशान से लेकर मंदिर तक कहीं भी सुरक्षित नहीं है।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...