back to top

यूपी एटीएस ने विभिन्न जिलों से 74 रोहिंग्या किये गिरफ्तार

-अवैध रूप से भारत की सीमा क्रॉस कर यूपी में बनाये थे ठिकाना और कर रहे थे काम

-अन्य का लगाया जा रहा है पता जल्द होगी गिरफ्तारी स्पेश्ल डीजी प्रशांत कुमार

विशेष संवाददाता
लखनऊ। यूपी में एटीएस ने अभियान चलाकर करीब आधा दर्जन जिलों से चौहत्तर रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है।यह अवैध तरीके से देश की सीमा क्रॉस कर उत्तर प्रदेश पहुँच कर यहाँ कई जगहों पर रह रहे थे। स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या के विरुद्ध अभियान चलाया गया। एटीएस टीम ने मजबूत सूचना पर प्रदेश के सहारनपुर से दो और मेरठ से दो लोगो को गिरफ्तार किया। मेरठ में एक पुरुष बाल अपचारी व एक महिला बाल अपचारी शामिल है। वही प्रदेश के हापुड़ जिले में बारह रोहिंग्या गिरफ्तार हुए है।जिसमें दो बाल पुरुष अपचारी व एक महिला अपचारी शामिल है।स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रदेश के गाजियाबाद में एटीएस के अभियान में तीन रोहिंग्या गिरफ्तार हुए है।इसमें एक महिला शामिल है।

वही यूपी के अलीगढ़ जिले में सात पुरुष रोहिंग्या दबोचे गए।वही दस महिलाओं को भी पकड़ा है।इसके अलावा प्रदेश के मथुरा उनतीस रोहिग्या दबोचे गए।जिसमे दो महिला रोहिग्या शामिल है।स्पेशल डीजी ने बताया कि एटीएस के अभियान में कुल 74 लोग पकड़े गए जिसमें 55 पुरुष रोहिग्या व चौदह महिला रोहिग्या तथा तीन पुरुष बाल अपचारी व दो महिला बाल अपचारी शामिल है। पकड़े गए सभी चौहत्तर रोहिग्या के विरुद्ध प्रदेश के करीब आधादर्जन जिलों के थानों में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने बताया कि अवैध रूप से सीमा पार कर यह रोहिग्या प्रदेश के विभिन्न जिलो में रहकर अपने कार्यो को कर रहे थे। उन्होंने बताया कि एटीएस उत्तर प्रदेश में रह रहे अन्य रोहिग्या का पता लगा रही है।जल्द उनकी भी गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई करेगी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

प्रधानमंत्री मोदी ने पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

पुडुचेरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुडुचेरी पहुंचने पर रविवार को जोरदार स्वागत किया गया और उन्होंने यहां बुनियादी ढांचे, शहरी सेवाओं, औद्योगिक विकास, शिक्षा,...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...