back to top

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में दो आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार जब्त

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा के पास दो आतंकवादी ठिकानों का भंडाफोड़ करके वहां से बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया। सेना ने इन ठिकानों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया था। एक रक्षा प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि इन ठिकानों का इस्तेमाल नियंत्रण रेखा के निकट हथियार और आयुध रखने के लिए करना था ताकि आतंकवादी यहां से हथियार लेकर अपनी गतिविधियों को अंजाम दे सकें।

उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान की सेना की मदद से पाकिस्तानी आतंकवादी समूहों द्वारा जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों के लिए हथियार भेजने की बेचैन कोशिश को दर्शाता है। रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि सतर्क सैनिकों ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर रविवार को संदिग्ध गतिविधियां देखीं। उन्होंने कहा कि यह गतिविधि एक गांव में थी जो नियंत्रण रेखा के करीब है। भारतीय क्षेत्र में संदिग्ध घुस आए थे।

उन्होंने कहा, घने वनस्पति वाले क्षेत्र और मौसम स्थिति का फायदा उठाकर घुसपैठ की संभावित कोशिश किए जाने के लिए अलर्ट जारी किया गया था। निगरानी ग्रिड को पूरे क्षेत्र और संभावित घुसपैठ वाले मार्ग के लिए बढ़ा दिया गया था। घुसपैठ की किसी भी तरह की कोशिश को रोकने के लिए घात लगाया गया था और रात भर निगरानी रखी गई।

कर्नल कालिया ने बताया कि अगली सुबह क्षेत्र में तलाशी शुरू की गई और सात घंटे तक गहन तलाशी के बाद हथियारों का जखीरा और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया। यह रामपुर सेक्टर के बेहद छुपे हुए ठिकाने से बरामद हुआ। हथियारों में पांच एके राइफल, छह पिस्तौल, 21 ग्रेनेड, दो यूबीजीएल ग्रेनेड और दो केनवूड रेडियो सेट और एक एंटेना बरामद किया गया।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भी एक आतंकवादी ठिकाने का पता लगाया गया और वहां से भी भारी संख्या में हथियार और गोला-बारूद जब्त हुए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस, सेना और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कानेतर टॉप पर संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया था।

अधिकारी ने बताया कि यहां से दो चीनी पिस्तौल के साथ पांच कारतूस और 50 राउंड गोलियां, पांच एके कारतूस और 270 राउंड गोलियां, दो वायरलेस सेट और चार चीनी ग्रेनेड समेत अन्य हथियार बरामद हुए। हालांकि, अभियान के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई और अंतिम खबर मिलने तक अभियान जारी था।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...