back to top

कोहरे के कारण सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, चार पुलिसकर्मियों समेत पांच अन्य घायल

शाहजहांपुरँ। शाहजहांपुर जिले में घने कोहरे के चलते दो अलग-अलग सड़क हादसों में कई वाहनों के आपस में टकराने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार पुलिसकर्मी समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि थाना मीरानपुर कटरा अंतर्गत बरेली-फर्रुखाबाद मार्ग पर खैरपुर चौराहे के पास घने कोहरे की वजह से दो ट्रक आपस में टकरा गए जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।एसपी ने बताया कि सबसे पीछे खड़े टैंकर का चालक और एक अन्य टैंकर का चालक टैंकरों के बीच में ही खड़े होकर बातचीत करने लगे, तभी पीछे से आए एक ट्रक ने टैंकर में जोरदार टक्कर मार दी। इसके चलते दोनों चालक टैंकरों के बीच में दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान संभल निवासी राजपाल (55) तथा बिजनौर निवासी नसीम अहमद (52) के रूप में हुई है। दोनों टैंकर चालक हैं।एक अन्य घटना में थाना खुटार अंतर्गत पुलिस प्रतिक्रिया वाहन (पीआरवी) किसी सूचना पर मैलानी रोड पर जा रहा था और जब वह धन सिंह मोड़ पर पहुंचा, तभी सामने से आ रहे वाहन से बचते समय पीआरवी का वाहन गहरी खाई में पलट गया इस हादसे में चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...