back to top

कोच्चि में ग्लाइडर के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो नौसैन्य कर्मियों की मौत

कोच्चि (केरल)। कोच्चि में नियमित उड़ान के दौरान रविवार सुबह एक ग्लाइडर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से नौसेना के दो कर्मियों की मौत हो गई। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि नौसेना के ग्लाइडर ने नियमित प्रशिक्षण के दौरान नौसेना के एयर स्टेशन, आईएनएस गरुड़ से उड़ान भरी थी।

ग्लाइडर सुबह करीब सात बजे नौसैन्य अड्डे के पास थोप्पुमपाडी पुल के निकट हादसे का शिकार हो गया। उन्होंने बताया कि ग्लाइडर में सवार चालक दल के सदस्यों लेफ्टिनेंट राजीव झा एवं पेटी ऑफिसर सुनील कुमार को मलबे से बाहर निकाला गया और नौसैन्य अस्पताल आईएनएचएस संजीवनी ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिणी नौसेना कमान ने इस हादसे के संबंध में बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि बिहार में भोज के रहने वाले कुमार एक अनुभवी ग्लाइडर पायलट थे। वह अविवाहित थे। लेफ्टिनेंट झा उत्तराखंड में देहरादून के रहने वाले थे। उनके दो बच्चे हैं।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

सुर ताल और नृत्य से सजी अवध की शाम

संगीत भवन का 38वां वार्षिकोत्सवलखनऊ। संगीत भवन एकेडमी का 38वां वार्षिकोत्सव रविवार को उर्दू अकादमी प्रेक्षागृह में संगीताचार्य पण्डित कमल डेविड की पावन स्मृतियों...

भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन 30 से, पड़ेंगे चार सोमवार

लखनऊ। भगवान शिव के उपासकों के लिए सावन का महीना आस्था, भक्ति और साधना का विशेष समय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,...

सनातन मूल्यों को साहित्य में संंजोने की आवश्यकता : प्रो. दीक्षित

'सारस्वत सम्मान समारोह' में आठ साहित्यकारों को किया गया सम्मानितलखनऊ। साहित्य के क्षेत्र में नवाचारी दृष्टिकोण के साथ दो दशक से भी अधिक समय...

लोक कला का दमकता सूरज आज अस्त हो गया : मालिनी अवस्थी

पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन से कला जगत में शोक की लहरलखनऊ। छत्तीसगढ़ की माटी की सुरीली और बेबाक आवाज, जिसने दुनिया...

ना जाने कौन से गुण पर, दयानिधि रीझ जाते है : विनोदानंद शास्त्री जी महाराज

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

स्वपरिचय सम्मेलन में 70 जोड़ों को कराया गया कुंडली मिलान

-हरिश्चन्द्र वंशीय समाज की महिला विंग सुहासिनी की ओर से पत्रिका का विमोचनलखनऊ। रस्तोगी स्वास्थ परामर्श केन्द्र पर सुहासिनी समिति की ओर से रविवार...