back to top

पुंछ में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना के जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ से दो दिन पहले सुरक्षाबलों ने पहलगाम आतंकवादी हमले में शामिल तीन आतंकवादियों को श्रीनगर के एक जंगल में मार गिराया था। सेना ने कहा कि पुंछ में आधी रात को दो आतंकवादी मार गिराए गए जो सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। उसने इस ऑपरेशन को ‘शिवशक्ति’ का नाम दिया है।


सेना की जम्मू स्थित ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, एक सफल घुसपैठ-रोधी अभियान में भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को मार गिराया। त्वरित कार्रवाई और सटीक गोलाबारी ने नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया। तीन हथियार बरामद किए गए हैं।

सेना ने कहा कि उसकी अपनी खुफिया इकाइयों और जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली समन्वित खुफिया सूचनाओं के कारण यह अभियान सफल रहा और अभियान अब भी जारी है। इससे पहले, एक अन्य पोस्ट में सेना ने कहा था कि पुंछ सेक्टर के सामान्य क्षेत्र में बाड़ के पास भारतीय सैनिकों ने दो व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि देखी, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा इस ओर घुसपैठ की कोशिश करने की गोपनीय सूचना मिलने के बाद सीमा पर तैनात जवानों ने मंगलवार देर रात देगवार सेक्टर के मालदीवन इलाके में घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों की गतिविधि देखी।

आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और कई घंटों तक चली मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को गोली लगी। उन्होंने बताया कि सुबह होते ही तलाश अभियान शुरू कर दिया गया और मुठभेड़ में दोनों आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई।

RELATED ARTICLES

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

तीन सितंबर से बेंगलुरु में शुरू होगा ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र

नयी दिल्ली। ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) का चौथा सत्र तीन सितंबर से बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। लीग आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा...

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने फिटनेस स्टार्टअप FITTR में निवेश किया

नयी दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती क्षेत्र के स्टार्टअप ‘एफआईटीटीआर’ में निवेश किया है।...

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

लक्ष्मणपुरी फे​स्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, होगा विभूतियों का सम्मान

डॉ. अनिल रस्तोगी सहित कई लोगों को मिलेगा लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मानलखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, बदलाव : एक कदम ​शिक्षा की ओर और कला...