back to top

श्रीनगर के निकट मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, एक जवान शहीद

श्रीनगर। श्रीनगर के निकट मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, एक जवान शहीद श्रीनगर, पांच फरवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में बुधवार को हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब मोटरसाइकिल पर सवार तीन आतंकवादियों ने परमपोरा के शालतेंग में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक सचल जांच दस्ते के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। अर्धसैनिक बल के प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की गोली से घायल सीआरपीएफ जवान रमेश रंजन शहीद हो गए।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्वाई में दो आतंकवादियों को मार गिराया जबकि घटनास्थल से भाग रहे तीसरे घायल आतंकवादी को पकड़ लिया। कश्मीर क्षेत्र के महानिरीक्षक (आईजी) विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के जिया-उर-रहमान और हिजबुल मुजाहिदीन के खतीब के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए आतंकवादी का नाम उमर फय्याज है और वह इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू-कश्मीर (आईएसजेके) नामक संगठन से जुड़ा है। कुमार ने बताया कि तीनों आतंकवादी कई घटनाओं में शामिल थे और उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।

उन्होंने कहा कि यह घटना दिखाती है कि आतंकवादी संगठन घाटी में मिलकर काम कर रहे हैं। सीआरपीएफ के प्रवक्ता ने बताया कि ऐसी सूचना है कि आतंकवादी संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी पर लटकाए जाने के सात साल पूरे होने पर कश्मीर में सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों को आठ फरवरी से 14 फरवरी तक हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है। नौ फरवरी को अफजल गुरु को फांसी पर लटकाया गया था जबकि 11 फरवरी 1984 को जेकेएलएफ के संस्थापक मकबूल भट्ट को फांसी दी गई थी।

मीडिया को जानकारी देते हुए जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि तीनों आतंकवादी निश्चित तौर पर हमले की योजना के साथ आए थे। उन्होंने कहा, आतंकवादी सीआरपीएफ जवान द्वारा रोके जाने के तुरंत बाद पिस्तौल से गोली चलाने के लिए तैयार थे। दूसरे आतंकवादी ने बाइक से उतरते ही सीआरपीएफ जवान पर गोली चला दी।

जवान ने सिर में गोली लगने के बावजूद जवाबी कार्वाई की। सिंह ने बताया, अन्य जवानों ने भी जवाबी कार्वाई की जिससे दो आतंकवादी मारे गए जबकि एक पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि पहले ही सूचना थी कि आतंकवादी हमला कर सकते हैं और इस चुनौती का सामना करने के लिए सुरक्षा कर्मी तैयार थे। पुलिस महानिदेशक ने कहा, सुरक्षाबलों की सतर्कता की वजह से यह कार्वाई सफल रही।

RELATED ARTICLES

सलमान खान का छात्रों को समर्थन… पेपर लीक को बताया गंभीर मुद्दा, प्रभावितों के प्रति जताई संवेदना

नयी दिल्ली। प्रश्नपत्र लीक को एक गंभीर मुद्दा बताते हुए बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया।...

सपा के वरिष्ठ विधायक आलम बदी आजमी का निधन, अखिलेश यादव ने जताया दुख

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ विधायक आलम बदी आजमी का बुधवार देर रात निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। आजमगढ़ की...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

सलमान खान का छात्रों को समर्थन… पेपर लीक को बताया गंभीर मुद्दा, प्रभावितों के प्रति जताई संवेदना

नयी दिल्ली। प्रश्नपत्र लीक को एक गंभीर मुद्दा बताते हुए बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया।...

सपा के वरिष्ठ विधायक आलम बदी आजमी का निधन, अखिलेश यादव ने जताया दुख

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ विधायक आलम बदी आजमी का बुधवार देर रात निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। आजमगढ़ की...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...